झारखंडः झामुमो महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष महुआ माजी कोरोना संक्रमित

रांची। प्रदेश में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ अब राजनेता भी कोरोना के चपेट में आ रहे हैं। इसी सिलसिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष महुआ माजी को कोरोना हो गया है। उन्होंने ट्वीट करके खुद यह जानकारी दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो भी उनसे संपर्क में आये हैं, वे सभी अपनी जांच करवायें।

jmm woman wing central president mahua majhi corona positive

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी किये गये बुलेटिन के मुताबिक झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक 51 मौत दर्ज की गयी है। जबकि 2724 मामलों के साथ संक्रमितों की सूची में रांची सबसे ऊपर है। वहीं पूर्वी सिंहभूम में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2492 है, जो रांची के बाद दूसरे नंबर पर है।

प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है, ऐसे में गुरुवार का दिन इस लिहाज से थोड़ा ठीक रहा। क्योंकि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 626 नये मामले सामने आये, पर 680 लोग इस संक्रमण को मात देकर ठीक भी हुए। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण से नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से हुए मौत का आंकड़ा 145 हो गया है। अब राज्य में कोरोना संक्रमितों का संख्या 15,864 हो गयी है, जिसमें से 6,682 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। रिम्स से भी नौ कोरोना संक्रमित मिले हैं। सक्रमितों में जूनियर डॉक्टर और रिम्स के कर्मचारी शामिल हैं।

कोरोना संक्रमण झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबु सोरेने के आवास पर भी पहुंच चुका है। यहां से 11 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें कई सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं। इसकी पुष्टि रांची डीसी ने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+