डुमरी उपचुनाव: JMM नेता का बीजेपी पर आरोप, कहा- जीतने के लिए पैसा खर्च कर रही पार्टी
Dumri By Election: झारखंड की राजधानी रांची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी कैंप कार्यालय में वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया। इस प्रेस वार्ता के माध्यम से झारखंड के डुमरी में हो रहे उपचुनाव में अपनी पार्टी समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में वोट की अपील की।
वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने राज्य की विपक्षी पार्टी और एनडीए गठबंधन पर कड़ा प्रहार करते हुए उपचुनाव में हो रही एनडीए की जनसभाओं पर सवालिया निशान खड़े किए।

पार्टी के प्रवक्ता का कहना है कि विपक्षी पार्टी के द्वारा उपचुनाव में पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। पैसे के माध्यम से जन समर्थन जीतने का असंभव प्रयास किया जा रहा है, पर झारखंड मुक्ति मोर्चा एनडीए की इस चाल को सफल नहीं होने देगी।
वहीं आगामी आहुत संसद के विशेष सत्र के विषय में उन्होंने कहा कि इस सत्र को लेकर हमारी पार्टी का मानना है कि संविधान के स्वरूप को बदलने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
वहीं चुनावी प्रचार के ओवैसी के भाषण के समय लगे पाकिस्तानी नारे को लेकर उन्होंने कहा कि उस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
डुमरी उपचुनाव: कार से 1.40 लाख रुपए बरामद
वहीं डुमरी में 26 अगस्त को तरंगा चेक नाका पर एक शख्स की कार से 10 लाख रुपए जांच टीम ने बरामद किए थे। इसके बाद फिर गुरुवार को एक और वाहन हुंडई कार से जांच टीम ने 1.40 लाख रुपये बरामद किए हैं।
संवाद सूत्र-अभिषेक कुमार, झारखंड












Click it and Unblock the Notifications