कल्पना सोरेन की एक्टिव राजनीति में एंट्री, पति हेमंत के सोशल मीडिया अकाउंट से दी जानकारी, बताया अपना प्लान
Hemant Soren's Wife Kalpana in Politics: जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपनी पति हेमंत सोरेन के एक्स (ट्विटर) अकाउंट से एक फोटो पोस्ट करते हुए सक्रिय राजनीति में दाखिल होने की घोषणा कर दी है।
कल्पना सोरेन सोमवार (4 मार्च) से एक्टिव राजनीति में एंट्री लेने जा रही है। इसी के साथ बकायदा उन्होंने अपना पूरा प्लान भी साझा किया है।

कल्पना सोरेन ने एक लंबे-चौड़े पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वो झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुखिया और अपने ससुर शिबू सोरेन का पैर छूती नजर आ रही हैं। साथ ही उनके पास हेमंत की मां भी उनको आशीर्वाद देतीं नजर आ रही है।
एक्स पर जारी किए गए पोस्ट में कल्पना सोरेन ने लिखा-"अपने जन्मदिन और कल (04 मार्च) गिरिडीह में झामुमो के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले झारखण्ड राज्य के निर्माता और झामुमो के माननीय अध्यक्ष आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां से आशीर्वाद लिया। आज ही सुबह हेमन्त जी से भी मुलाकात की।"
उन्होंने आगे बताया कि मेरे पिता भारतीय सेना में थे। वह सेना से रिटायर हो चुके हैं। पिताजी ने सेना में रहकर देश के दुश्मनों का डटकर सामना किया। बचपन से ही उन्होंने मुझमें बिना डरे सच के लिए संघर्ष करना और लड़ना भी सिखाया।"
'जब तक हेमंंत जी...'
वहीं राजनीति में एंट्री लेने पर कल्पना सोरेने ने लिखा-"झारखण्डवासियों और झामुमो परिवार के असंख्य कर्मठ कार्यकर्ताओं की मांग पर कल (04 मार्च) से मैं सार्वजनिक जीवन की शुरुआत कर रही हूं। जब तक हेमंंत जी हम सभी के बीच नहीं आ जाते तब तक मैं उनकी आवाज बनकर आप सभी के बीच उनके विचारों को आपसे साझा करती रहूंगी, आपकी सेवा करती रहूंगी।"
लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा- "विश्वास है, जैसा स्नेह और आशीर्वाद आपने अपने बेटे और भाई हेमन्त जी को दिया है, वैसा ही स्नेह और आशीर्वाद, मुझे यानी हेमन्त जी की जीवन संगिनी को भी देंगे।"












Click it and Unblock the Notifications