Jharkhand: सीएम सोरेन के आवास तक कैसे पहुंचे CRPF के जवान? JMM ने केंद्र सरकार पर लगाए बड़े आरोप

Jharkhand News: शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के दौरान मुख्यमंत्री आवास के समीप सीआरपीएफ के जवानों के आने का मामला तूल पकड़ता रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय से पूरी जानकारी चाही है। सीएमओ ने पूछा है कि कैसे सीआरपीएफ के जवान प्रतिबंधित इलाके में आ गए? और इसके लिए जवानों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है?

jharkhand news

इस संदर्भ में झारखंड के पुलिस महानिदेशक ने सीआरपीएफ के अधिकारियों को पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। इस पत्र में पूछा गया है कि किसकी अनुमति या आग्रह पर सीआरपीएफ के जवान प्रतिबंधित इलाके में गए और उन्हें वहां जाने का आदेश किस स्तर पर दिया गया था?

ज्ञात हो कि कि शनिवार को जब ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड स्थित शासकीय आवास में पूछताछ कर रहे थे, उसी बीच कई बसों में भरकर सीआरपीएफ के जवान मुख्यमंत्री के पास आए थे। सीआरपीएफ के जवानों ने मुख्यमंत्री आवास के आसपास मोर्चा संभाला और थोड़ी देर बाद वापस लौट गए। सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी आरोप लगाया है कि जवान सीएम आवास में घुसना चाहते थे।

रविवार को झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय और सुप्रियो भट्टाचार्य ने बयान जारी कर कहा कि सीआरपीएफ का यह कृत्य एक सोची-समझी साजिश थी, जिसमें सीआरपीएफ के आईजी सहित अन्य वरीय अधिकारी शामिल थे। झामुमो नेताओं ने आगे कहा कि केंद्र सरकार की जांच एजेंसियों के पक्षपातपूर्ण रवैये के विरुद्ध आम लोगों और कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम आवास के पास शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें झारखंड के लातेहार में प्रवासी पक्षियों ने डाला डेरा, वन विभाग ने शुरू की पक्षी गणना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+