Jharkhand Exit Poll 2024: झारखंड में होगा NDA या INDIA का राज? एग्जिट पोल के आंकड़े में कौन बनेगा किंग

Jharkhand Exit Poll Result 2024 News: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए आज मतदान सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। चुनाव परिणाम 23 नवंबर को सभी के सामने आ जाएंगे। चुनाव परिणाम से कई पोल एजेंसियां ​​और टेलीविजन समाचार चैनल ने एग्जिट पोल के जरिए चुनाव परिणामों की भविष्यवाणी की है।

टाइम्स नाउ जेवीसी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किया है। अपने एग्जिट पोल में भाजपा वाली एनडीए गठबंधन की सरकार के बनने की भविष्यवाणी की है। टाइम्स नाउ जेवीसी द्वारा जारी एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी अलायंस NDA को 40-44 सीटें मिल सकती है। वहीं, जेएमएम वाले गठबंधन इंडिया ब्लॉक को 30-40 सीटें मिलने का अनुमान है।

Jharkhand exit poll 2024

इतना ही नहीं, टाइम्स नाउ जेवीसी ने अन्य को 1-1 सीटें मिलने का अनुमान भी जताया है। इससे पहले ABP-Materize के एग्जिट पोल में भाजपा वाली एनडीए गठबंधन की सरकार के बनने की भविष्यवाणी की गई है। झारखंड में बीजेपी अलायंस NDA को 42-47 सीटें, जेएमएम वाले गठबंधन इंडिया ब्लॉक को 25-30 और अन्य को 1-4 सीटें जीतने का अनुमान जाता गया है।

2019 में हुआ था झारखंड विधानसभा चुनाव
साल 2019 में झारखंड चुनाव 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच हुआ था। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) ने चुनाव जीता था। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली JMM ने 30 सीटें जीती थीं। भाजपा ने 25 और कांग्रेस ने 16 सीटें जीतीं।

कितने सटीक बैठे थे 2019 में एग्जिट पोल?
साल 2019 में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने जेएमएम-कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए की जीत का दावा किया था। इसने कहा कि यूपीए 43 सीटें जीतेगी, जबकि भाजपा 27 सीटें जीतेगी। वहीं, एबीपी-वोटर ने त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की थी। इसमें कहा था कि यूपीए 35 सीटें जीतेगी जबकि भाजपा 32 सीटें जीतेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+