झारखंड: हजारीबाग में हिंसा, हनुमान मूर्ति खंडित करने का आरोपी गिरफ्तार, धारा-144 लागू
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में बवाल हो गया। यहां एक शख्स द्वारा हनुमानजी की एक मूर्ति तोड़ देने की बात फैल गई, जिससे दो समुदायों में तनाव व्याप्त हो गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस-जाब्ता तैनात कर दिया गया। वहीं, इलाके में धारा- 144 लागू कर दी गई है।

इसी क्षेत्र में एक झड़प के दौरान एक किशोर की जान चली गई। पुलिस ने उस घटना के बारे में भी स्पष्टीकरण दिया है। पुलिस अधीक्षक मनोज रतन छोटे ने बताया कि, एक शख्स को 12 फरवरी को एक मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी की उम्र 20 वर्ष है। फिलहाल, उस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मूर्ति तोड़ने वाले ने जुर्म कुबूला
पुलिस अधीक्षक मनोज रतन छोटे ने कहा कि, आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने एक मस्जिद में धार्मिक झंडे जलाए जाने से खफा होकर यह अपराध किया। पुलिस अधिकारी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि, उक्त लड़के को 12 फरवरी को एक मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 20 वर्षीय वह लड़का अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, घटना के बाद से दो समुदायों में तनाव व्याप्त है। पुलिस-जाब्ता तैनात है।
एसपी ने कहा कि, बरही सब डिवीजन में सीआरपीसी की धारा-144 के तहत लगाई गई, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग-2, जीटी रोड पर विरोध-प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने बताया कि, 6 फरवरी को बरही में देवी सरस्वती की मूर्ति के विसर्जन जुलूस के दौरान हुई झड़प में 17 वर्षीय एक लड़के की मौत के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया था।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि, जिस लड़के की मौत हुई, उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसके सिर पर जोर से प्रहार किया गया था। उसकी गर्दन, पेट और तिल्ली पर चोट के निशान थे। हालांकि, उन्होंने कहा कि हत्या व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण हुई थी और यह लिंचिंग का मामला नहीं था। कुछ लोग उसे सांप्रदायिक-हिंसा में मारा गया बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications