Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jharkhand School Closed: झारखंड में नए साल में 60 दिन की छुट्टी, ठंड में आपके जिले में कब तक बंद रहेंगे स्कूल?

Jharkhand School Closed winter vacation: झारखंड में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हो रही है। राज्य के कई जिलों में शीतलहर का असर तेज हो गया है और सुबह के वक्त विजिबिलिटी कई जगह शून्य तक पहुंच रही है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। झारखंड में 2026 के लिए स्कूलों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है।, सालभर में स्कूल 60 दिन बंद रहेंगे।

रांची में 27 से 31 दिसंबर तक स्कूल बंद

लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्कूलों में केजी से लेकर 12वीं तक की नियमित कक्षाएं 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्थगित कर दी गई हैं। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया गया है।

Jharkhand School Closed winter vacation

अन्य जिलों में भी बंद हो सकते हैं स्कूल (Jharkhand Winter Vacation)

राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासन को यह अधिकार दिया है कि वे अपने जिले में ठंड की गंभीरता को देखते हुए स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के ज्यादातर जिलों में 27 या 28 दिसंबर से चार से पांच दिनों तक स्कूल बंद रहने की संभावना है। 27 और 28 दिसंबर शनिवार और रविवार होने के कारण पहले से अवकाश है। वहीं एक जनवरी को पूरे राज्य में स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में अभिभावकों को सलाह दी गई है कि बच्चों को स्कूल भेजने से पहले संबंधित स्कूल से स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें।

परीक्षाओं को लेकर क्या होगा फैसला?

जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची ने साफ किया है कि सभी स्कूल प्रबंधन इस आदेश का सख्ती से पालन करेंगे। हालांकि जिन स्कूलों में पहले से परीक्षाएं तय हैं, वहां स्कूल अपने विवेक से परीक्षा का संचालन कर सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि मौसम पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ी तो आगे भी निर्णय लिए जाएंगे।

2026 में झारखंड के स्कूलों में 60 दिन की छुट्टी (Jharkhand school Closed 2026 List)

इधर झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने वर्ष 2026 के लिए एकीकृत अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में कुल 60 दिन का अवकाश रहेगा।

इनमें से पांच दिन का अवकाश स्थानीय पर्व त्योहार और जरूरत के अनुसार जिला स्तर पर तय किया जाएगा। झारखंड में 2026 में गर्मी की छुट्टी 22 मई से 10 जून तक और शीतकालीन अवकाश 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक तय किया गया है।

Jharkhand school holiday list 2026: झारखंड में 2026 में कब-कब स्कूलों में अवकाश, पूरी लिस्ट

  • 01 जनवरी से 05 जनवरी : शीतकालीन अवकाश
  • 12-13 जनवरी (सोमवार, मंगलवार) : सोहराय
  • 14 जनवरी (बुधवार) : मकर संक्रांति
  • 23 जनवरी (शुक्रवार) : बसंत पंचमी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
  • 26 जनवरी (सोमवार) : गणतंत्र दिवस
  • 03 मार्च (मंगलवार) : होलिका दहन
  • 04 मार्च (बुधवार) : होली
  • 26 मार्च (गुरुवार) : रामनवमी
  • 31 मार्च (मंगलवार) : महावीर जयंती
  • 03 अप्रैल (शुक्रवार) : गुड फ्राइडे
  • 14 अप्रैल (मंगलवार) : आंबेडकर जयंती
  • 01 मई (शुक्रवार) : मजदूर दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, पंडित रघुनाथ मुर्मु का जन्म दिवस
  • 22 मई से 10 जून तक : ग्रीष्मकालीन अवकाश
  • 27 मई (बुधवार): बकरीद एवं ईद उल जुहा
  • 26 जून (शुक्रवार) : मुहर्रम
  • 30 जून (मंगलवार) : हुल दिवस
  • 16 जुलाई (गुरुवार) : रथ यात्रा
  • 26 अगस्त (बुधवार) : मिलाद-उन-नबी
  • 28 अगस्त (शुक्रवार) : रक्षा बंधन
  • 04 सितंबर (शुक्रवार) : जन्माष्टमी
  • 14 सितंबर (सोमवार) : गणेश चतुर्थी
  • 17 सितंबर (गुरुवार) : विश्वकर्मा पूजा
  • 22-23 सितंबर (मंगलवार, बुधवार) : करमा पूजा
  • 02 अक्टूबर (शुक्रवार) : गांधी जयंती
  • 19 अक्टूबर (सोमवार) : महाअष्टमी
  • 20 अक्टूबर (मंगलवार) : महानवमी, विजयादशमी
  • 09 नवंबर (सोमवार) : गोवर्द्धन पूजा
  • 11 नवंबर (बुधवार) : भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा
  • 16 नवंबर (सोमवार) : सूर्य षष्ठी डाला छठ, प्रात: अर्ध्य
  • 24 नवंबर (मंगलवार ) : गुरुनानक जयंती
  • 25 दिसंबर (शुक्रवार) : क्रिसमस
  • 28 दिसंबर-31 दिसंबर : शीतकालीन अवकाश

शनिवार और रविवार को पड़नेवाला अवकाश

  • 01 फरवरी (रविवार) : संत रविदास जयंती
  • 15 फरवरी (रविवार) : महाशिवरात्रि
  • 21 मार्च (तृतीय शनिवार) : ईद उल फितर, सरहुल
  • 22 मार्च (रविवार) : सरहुल फुलखोंसी
  • 09 अगस्त (रविवार) : विश्व आदिवासी दिवस
  • 15 अगस्त (तृतीय शनिवार) : स्वतंत्रता दिवस
  • 11 अक्टूबर (रविवार) : शारदीय नवरात्र कलश स्थापना
  • 18 अक्टूबर (रविवार) : महासप्तमी
  • 08 नवंबर (रविवार) : दीपावली
  • 15 नवंबर (रविवार) : भगवान बिरसा मुंडा जयंती, झारखंड स्थापना दिवस, सूर्य षष्ठी डाला छठ सायं अर्ध्य

हालांकि अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने अवकाश कैलेंडर में सुधार की मांग की है। संघ का कहना है कि बकरीद, ईद उल फितर, दुर्गा पूजा और छठ जैसे बड़े त्योहारों में छुट्टियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। फिलहाल, ठंड के बीच स्कूल बंद होने का फैसला छात्रों और अभिभावकों दोनों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+