झारखंडः दोस्त के साथ जंगल के पास खड़ी थी लड़की तभी आए चार युवक फिर युवती के साथ हुई हैवानियत

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू ओपी इलाके में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में चारों आरोपितों ने गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया। पीड़िता गुरुवार को परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पतरातू लेक रिसॉर्ट घूमने आई थी।

दोस्त के साथ जंगल के पास खड़ी थी लड़की

दोस्त के साथ जंगल के पास खड़ी थी लड़की

इसके बाद परिवार के सभी लोग घर लौट गए। लेकिन पीड़िता अपने दोस्त के साथ कहीं दूसरी जगह घूमने के लिए चली गई। इसी दौरान कुजू ओपी के मुरपा जंगल में आरोपितों ने उसके साथ गैंगरेप किया। एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पीड़िता दोस्त के साथ जाने के वक्त जंगल के पास बाइक से उतरकर खड़ी थी।

लड़की को देख अपने तीन और दोस्तों को बुला लाया युवक

लड़की को देख अपने तीन और दोस्तों को बुला लाया युवक

इसी दौरान वहां पहला आरोपित आया और युवती से वहां खड़े होने का कारण पूछने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद आरोपित अपने तीन और साथियों को बुलाकर ले आया। चारों ने पहले युवती के साथ मारपीट की और फिर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद सारे आरोपित फरार हो गए।

आरोपितों ने गुनाह कबूल किया

आरोपितों ने गुनाह कबूल किया

वहीं पीड़िता के दोस्त ने इस घटना की जानकारी कुजू पुलिस को दी। एसपी के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने 24 घंटे के अंदर छापेमारी कर चारों आरिपतों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी पहचान भी कर ली गई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+