Ramgarh By-Election Result:21,942 मतों से जीतीं आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी,जानें बजरंग महतो को कितने मिले वोट

Ramgarh by election results 2023: रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज जारी कर दिए जाएंगे। इस सीट पर कुल 67.96 फीसदी वोटिंग हुई है जिसमें 2,28,152 वोटरों ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल किया था।

Ramgarh Bypoll Election Result

Ramgarh Bypoll Election Result 2023 Updates: रामगढ़ विधानसभा सीट पर गुरुवार (02 मार्च) सुबह 08 बजे से ही आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने अपनी बढ़त बना ली। 10वें राउंड के बाद सुनीता चौधरी 21 हजार मतों से आगे चल रही थी। शाम 5 बजे तक 12वें राउंड की गिनती समाप्त हो गई और इसी के साथ आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो से 21,942 मतों से जीत गईं। आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी को 11,5595 प्राप्त हुए है तो वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो 93,653 वोट मिल सके।

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से रामगढ़ कॉलेज के तीन कमरों में शुरू हुई। इसके लिए तीनों कमरों में 40 टेबल लगाई गई थी। तो वहीं, 405 बूथों की मतगणना गुरुवार को 12 राउंट में पूरी हो गई। मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद है। बता दें, वोटों की गिनती शुरू करने से पहले डीसी माधवी मिश्रा ने मतगणना स्थल का मुआयना किया और अधिकारियों को विशेष निर्देश भी दिए थे।

- 12वें राउंड में आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी 21,942 मतों से विजय हो गई। आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी को 1,15,595 वोट मिले। तो वहीं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को 93,653 वोट मिले हैं।

- 10वे राउंड में आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी 21,709 वोट से आगे चल रही थी। सुनीता चौधरी को 1,14,235 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को 92,526 वोट मिले।

- नौवें राउंड में आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी 21,960 वोट से आगे चल रही है। सुनीता चौधरी को 1,04,442 वोट मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को 82,482 वोट मिले हैं।

- आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी को आठवें राउंड में 94548 वोट मिले है तो कांग्रेस के बजरंग महतो को 72989 वोट मिले है।

- सातवें राउंड में आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी 21,748 वोट से आगे चल रही है। सुनीता चौधरी को 83677 वोट मिले है तो कांग्रेस के बजरंग महतो को 61929 वोट मिले है।

- छठे राउंड में भी सुनीता चौधरी 18,979 वोटों से बढ़त बनाए हुए है। उन्हें 72,398 वोट मिले है तो कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को 53,14 वोट मिले है।

- आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी पांचवें राउंड में 19,529 वोट से आगे चल रही है। सुनीता चौधरी को 63,505 वोट मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को 43, 976 वोट मिले हैं।

- पांचवे राउंड में भी आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी लगातर बढ़त बनाए हुए है। सुनीता चौधरी के आगे चलने से पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।

- तीसरे राउंड के रूझान में एनडीए गठबंधन प्रत्याशी सुनीता चौधरी 16080 वोट से आगे चल रही है। सुनीता चौधरी 40,373 वोट मिले है और यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो को 24293 वोट मिले है।

- एनडीए गठबंधन प्रत्याशी सुनीता चौधरी लगातार बढ़त बनाए हुए है। तो वहीं रुझानों से यूपीए का रिकॉर्ड टूटता दिखाई दे रहा है।

- सुनीता चौधरी अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो से 11,789 मतों से आगे चल रही है।

- आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी को दूसरे राउंड में 25,526 वोट मिले है तो कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को 13,735 वोट ही मिल।

- रामगढ़ उपचुनाव के दूसरे राउंड के नतीजे भी सामने आ गए है। दूसरे राउंड में भी आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं।

- रामगढ़ उपचुनाव के पहले राउंड में आजसू की सुनीता चौधरी आगे चल रही है। सुनीता चौधरी को 12910 वोट मिले है। वहीं यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो को 7,072 मत प्राप्त हुए। तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय कुमार हैं जिन्हें पहले चरण में 1296 वोट मिले हैं।

Recommended Video

    Tripura, Nagaland Election Result में चला Modi Magic, Meghalaya में उलझी तस्वीर | वनइंडिया हिंदी

    - पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम में मतों की गिनती शुरू होगी और कुछ ही देर में रुझान भी सामने आने लगेंगे।

    - रामगढ़ उपचुनाव के लिए सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती हुई, जिसमें एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी को बढ़त मिली है। हालांकि, वह कितने मतों से आगे है, इसकी अभी घोषणा नहीं हुई है।

    पांचवां उपचुनाव हुआ संपन्न
    यूपीए महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में यह पांचवां उपचुनाव हैं, जो संपन्न हुआ है। ऐसी स्थिति में सत्ता पक्षा एवं विपक्ष की ओर से इस सीट को हथियाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है। इससे पहले हुए उपचुनाव में 4 सीटों पर UPA ने बाजी मारी है। अगर रामगढ़ सीट भी जीतती है, तो यूपीए के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जायेगी। लेकिन, NDA इस सीट को हासिल करने में सफल होती है, तो भाजपा-आजसू के गठबंधन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है।

    उपचुनाव में UPA-NDA ने झोंकी थी पूरी ताकत
    रामगढ़ सीट को जीतने के लिए यूपीए और एनडीए ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। यूपीए महागठबंधन प्रत्याशी बजरंग महतो के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सांसद, विधायक एवं कई दिग्गज नेताओं ने प्रचार प्रसार किया है। तो वहीं, एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी की ओर से केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उप मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक सहित कई दिग्गजों ने भी इस सीट को हासिल करने के लिए ताकत झोंकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+