Jharkhand News: बजट सत्र के लिए तैयार है सत्ता पक्ष, मंत्री बन्ना गुप्ता ने कही यह बात
Jharkhand News: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू हो रहा है। आज गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में सत्ता पक्ष के विधायकों बैठक आयोजित हुई। इस बैठक के संबंध में राज्य स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमे उम्मीद है कि विपक्ष के विधायक सदन में नाटक नौटंकी में समय बर्बाद नहीं करेंगे। बन्ना गुप्ता ने आगे कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि विपक्ष पूरी साकारात्मकता के साथ झारखंड की जनता से जुड़े मामले को सदन में उठाएगा, तो सरकार उसका जवाब भी उसी तत्परता से देगी।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पूरा सत्तापक्ष एकजुट है और विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। वहीं मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि हमे उम्मीद है कि विपक्ष अपनी भूमिका जनहित में और सार्थकता के साथ निभाएगा। दीपक बिरुआ ने कहा कि विपक्ष के डर से नहीं, बल्कि पिछले दिनों सियासी घटनाक्रम की वजह से सत्र छोटा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसी बात का डर नहीं है, हम विपक्ष के उन सभी सवालों का जवाब देंगे, जो जनता के हितों से जुड़े होंगे।
वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि विपक्ष का छोटे सत्र को लेकर सवाल उठाना सही नहीं है। हम सभी जानते हैं कि बजट सत्र पहले सरकार ने 09 फरवरी से ही आहूत किया था, किंतु राजनीतिक घटनाक्रम के कारण से बजट सत्र की तिथि दोबारा घोषित करनी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि सामने लोकसभा चुनाव भी है, अगर इसी बीच लोकसभा चुनाव की घोषणा हो जाती है, तो बजट ही बीच में अटक जाता, इसलिए सरकार ने बहुत सोच समझकर सरकार ने छोटा बजट सत्र रखा है।












Click it and Unblock the Notifications