Jharkhand News: कल होगा इटखोरी महोत्सव का आगाज़, सीएम चंपई सोरेन होंगे शामिल
Jharkhand News: चतरा जिला में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला इटखोरी महोत्सव इस बार 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। कल 19 से 21 फरवरी तक चलने वाले तीन दिनों के राजकीय इटखोरी महोत्सव का उद्घाटन सूबे के सीएम चंपाई सोरेन 19 फरवरी को करेंगे।

झारखंड सरकार की तरफ से रविवार (18 फरवरी) को बताया गया है कि तीन दिवसीय महोत्सव भारतीय और झारखंड की संस्कृति और सभ्यता से ओत-प्रोत होगा। इसमें भक्तिमय एवं संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस समारोह के मुख्य अतिथि सीएम चंपाई सोरेन होंगे. विशिष्ट अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता होंगे। वहीं सांसद सुनील कुमार सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
इस समारोह में सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशुन दास, हस्तिनापुर के स्वामी रवींद्र कीर्ति, झारखंड राज्य दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन, बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य सचिव नांगजेय दोरजी शामिल होंगे। कार्यक्रम का आगाज़ सोमवार (19 फरवरी 2024) को दोपहर तीन बजे होगा।
कार्यक्रम के अनुसार , 19 फरवरी को दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे के बीच सीएम चंपाई सोरेन का आगमन होगा। दर्शन-पूजन एवं महोत्सव का उद्घाटन होगा। इसके बाद संध्याकाल 5:30 बजे से शाम 6 बजे तक डॉ विपिन मिश्रा और ग्रुप की प्रस्तुति होगी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय इटखोरी की तरफ से से शाम 6 बजे से 6:30 बजे तक प्रस्तुति दी जाएगी।
यह भी पढ़ें jharkhand: सीएम चंपई सोरेन ने चला बड़ा सियासी दांव, लोकसभा चुनाव से पहले दिए जातीय जनगणना के निर्देश












Click it and Unblock the Notifications