jharkhand: सीएम चंपई सोरेन ने चला बड़ा सियासी दांव, लोकसभा चुनाव से पहले दिए जातीय जनगणना के निर्देश
Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दाव खेला है। चम्पई सोरेन ने कार्मिक विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर जातीय गणना जल्द आरंभ करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि हाल में राज्य सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है ताकि ट्रिपल टेस्ट कराई जा सके। इस वजह से नगर निकायों का चुनाव अधर में लटका है। आरक्षण निर्धारित करने की प्रक्रिया के तहत यह आवश्यक है। कांग्रेस विधायक दल के उपनेता प्रदीप यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि जातीय गणना को लेकर मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने निर्देश उनके ज्ञापन के आलोक में दिया।
उन्होंने शनिवार को सीएम चम्पई सोरेन से मुलाकात कर राज्य में जातीय जनगणना कराने और पिछड़ों का आरक्षण 14 %से बढ़ाकर 27 % करने का आग्रह किया। चम्पई सोरेन नेने तत्काल अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिया। प्रदीप यादव ने बताया कि वर्तमान गठबंधन की सरकार ने पहले भी इस इस पर गंभीरता से विचार किया था। इसके फलस्वरूप पिछड़ी जाति को सरकारी सेवाओं में 27 % आरक्षण प्राथमिकता के आधार पर देने संबंधी विधेयक विधानसभा से पारित कराया गया था, अब तक यह लंबित है।
उन्होंने जानकारी दी कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उन्होंने गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से उपरोक्त दोनों विषयों को रखा था। तत्कालीन सीएम एवं संसदीय कार्य मंत्री ने उत्तर देते हुए कहा था कि पिछड़ा आरक्षण विधेयक राज्यपाल के पास लंबित है। मंत्रिमंडल की एक टीम जाकर राज्यपाल से इसके निष्पादन का आग्रह करेगी और जातीय जनगणना पर सरकार त्वरित फैसला लेगी।
यह भी पढ़ें Jharkhand: चंपई सोरेन ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार, आठ विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ












Click it and Unblock the Notifications