Jharkhand News: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, 168 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चास प्रखंड के सोनाबाद में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जिलावासियों को 168 करोड़ 21 लाख 88 हजार रुपए की योजनाओं की सौगात दी। इसमें 49 करोड़ 23 लाख 29 हजार की योजनाओं का उद्घाटन और 118 करोड़ 98 लाख 58 हजार की योजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा सीएम ने 371 करोड़ 56 लाख 79 हजार रुपए की परिसंपत्ति का वितरण लाभार्थियों के बीच किया।

आमजन और छात्राओं से किया सीधा संवाद

सीएम हेमंत सोरेन ने कई लोगों और छात्राओं से सीधा संवाद किया और उनको योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही उनसे लाभ लेने की अपील भी की। इस कार्यक्रम में आम सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि 24 नवंबर 2023 से प्रदेश के गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं। जहां सभी विभागों का स्टॉल लगाया जाएगा। सरकार बनने से पहले ही मैंने कहा था कि सरकार बनेगी तो वह दिल्ली और रांची से नहीं। बल्कि गांव से सरकार चलाई जाएगी। हमारा सपना अब सरकार हुआ है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछली बार ऐसे शिविरों में 55 लाख आवेदन प्राप्त हुए तो मैं हैरान रह गया। इससे साफ लगता है कि पूर्ववर्ती सरकारों ने आम जनता के लिए कोई काम नहीं किया। इस राज्य की जनता ने पिछड़ेपन का दर्द झेला है। हमने आपका दर्द को समझा है। कोरोना के कारण घरों में कैद रहे। लेकिन जैसे ही कोरोना खत्म हुआ वैसे ही हमारी सरकार जनता को योजनाओं से लाभान्वित करने के काम में जुट गई है।

hemant soren

37 लाख लोगों को मिल रही पेंशन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मैंने पेंशन का कानून बनाया। पहले 15 लाख लोगों को पेंशन मिल रही थी। लेकिन मेरी सरकार ने कोरोना कल के बाद ढाई वर्ष में 37 लाख लोगों को पेंशन दी है। उन्होंने कहा कि 3 साल में प्रदेश का ऐतिहासिक विकास हुआ है। क्योंकि हमारे विरोधी ने किसानों को 8 लाख केसीसी दिया। लेकिन हमारी सरकार ने 3 साल में 23 लाख केसीसी दी है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने राज्य की हालत बदतर कर दी। हमारी सरकार ने 8 लाख बच्चियों को साइकिल योजना से जोड़ा। बेटियों को पढ़ने के लिए सरकार पूरा खर्च उठाएगी। झारखंड को आने वाले समय में शिक्षित राज्य बनाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 60 हजार से अनुदान बढ़ाकर 1 लाख कर दिया जाएगा। इससे भी अधिक राशि उपलब्ध कराने के लिए सरकार गुरु जी क्रेडिट कार्ड दे रही है। सरकार को पैसा जब तक लौटना नहीं होगा। जब तक नौकरी न लग जाए। सीएम सोरेन ने कहा कि आज किसानों को भैंस भी दी जा रही है। इतना ही नहीं अगर मवेशी की मौत होती है तो उसका पैसा माफ किया जाएगा। पूर्ववर्ती सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार किसानों के बीच बीमारु पशुओं का वितरण करते थे। पिछली सरकार ने 11 लाख लोगों के राशन कार्ड निरस्त किए। लेकिन मेरी सरकार ने 20 लाख लोगों को ग्रीन कार्ड दिया है। अब लोगों को राशन के साथ-साथ दाल भी मुफ्त मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+