Jharkhand: चतरा में नक्सल मुठभेड़, 2 जवान शहीद, सीएम चंपई सोरेन ने जताया शोक
Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को चतरा में हुई नक्सल मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को नमन किया। सीएम सोरेन ने ट्वीट किया कि मुठभेड़ में शहीद जवानों के परिवार के साथ सरकार है। सीएम ने चतरा के जोरी और बेरियो थाना के सीमा क्षेत्र में नक्सली मुठभेड़ में दो जवानों की शहादत पर दुःख व्यक्त किया। मुठभेड़ में घायल जवान के बेहतर इलाज हेतु निर्देश जारी किये।

ज्ञात हो कि चतरा जिले के जोरी थाना बॉर्डर इलाके के बेरियो थाना क्षेत्र में माओवादियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं, जबकि 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मिली सूचना के अनुसार पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस की मुठभेड़ नक्सलियों से हो गई थी, जिसमें 2 जवानों के शहीद और 3 जवान घायल हो गए। बताया गया कि सुरक्षाकर्मी अफीम की फसल नष्ट कर लौट रहे थे। इसी दरमियान टीपीसी नक्सली संगठन के दस्त ने अचानक पुलिस बल पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें झारखंड में शुरू हुई मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षा, शिक्षा विभाग ने कसी कमर












Click it and Unblock the Notifications