तीन महीने से नाबालिग लड़की का हो रहा था गैंगरेप, बंधक बनाकर 10 से 12 लोगों ने वारदात को दिया था अंजाम
खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले में बंधक बना कर नाबालिग लड़की से तीन महीने तक कई बार गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने नाबालिग के बयान पर गैंगरेप किये जाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिसमें बजरंग, रोहित, मनीष, सूरज, प्रकाश और राहुल शामिल हैं।

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
जिले के एसपी आशुतोष शेखर के मुताबिक नाबालिग लड़की बीते 24 फरवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकार खूंटी के पास शिकायत लेकर पहुंची थी। इसके बाद उनकी तरफ से नाबालिग का बयान खूंटी सीडब्ल्यूसी के पास दर्ज कराया गया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने दोबारा नाबालिग का बयान लेकर केस दर्ज किया। साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी शुरू की।

सबसे पहले दो दोस्तों ने किया गैंगरेप
सभी आरोपित स्थानीय हैं। इनमें से कुछ आरोपितों के लड़की पहले से जानती थी। पीड़िता ने शिकायत में पुलिस को बताया कि धान काटने का समय था। तारीख मुझे याद नहीं है। मैं अपनी दोस्त के साथ खूंटी बाजार गई थी। वहां बजरंग और सूरज से मुलाकात हुई। वहां बातचीत के दौरान दोनों लड़के बैठाकर सिंबुकेल ले गए। फिर हड़िया पीने के बाद मेरे साथ रेप किया।

10-12 लोगों ने किया था गैंगरेप
इसके बाद बाजार लाकर छोड़ दिया लेकिन मेरा मोबाइल फोन रख लिया। बाद में बजरंग ने मुझे मोबाइल देने के लिए बुलाया। उसी दौरान उसने बंदूक का डर दिखाकर रेप किया। इसके बाद उसे डरा कर वह पिछले तीन महीने से उसके साथ यह सब करता रहा। बीते 22 फरवरी को भी उसके साथ रेप किया। पीड़िता के मुताबिक बजरंग उसे सुनसान जगह पर ले जाता था। जहां वह और उसके 10-12 दोस्त उसके साथ गैंगरेप करते थे।

नाबालिग लड़की को शेल्टर होम में रखा गया
नाबालिग ने कुछ आरोपितों की पहचानकर उनका नाम बताया। नाबालिग के माता-पिता दोनों ने ही दूसरी शादी कर ली है। नाबालिग अपनी मां के साथ रहती थी लेकिन वहां मारपीट होने के कारण नाना के यहां चली आई। बाद में नाबालिग की मां के कहने पर नाना-नानी भी उससे गलत व्यवहार करने लगे। इसके बाद नाबालिग उनके घर से भी निकल गई। नाबालिग पांचवीं तक पढ़ी है। अब उसके पास कोई आसरा नहीं है। फिलहाल उसे शेल्टर होम में रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications