झारखंडः पहले ट्रेन को किया प्रणाम फिर पटरी पर कूदकर महिला ने दे दी जान
जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफॉर्म पर शुक्रवार को महिला ने तेजी गति से आ रही ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। ट्रेन के आगे कूदने से पहले महिला ने ट्रेन के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम किया और फिर खुदकुशी कर ली। मृतक महिला की शिनाख्त 45 वर्षीय मीनाक्षी के रूप में हुई जो कि श्रीपल्ली की रहने वाली थी। मृतक महिला अपने परिवार के साथ श्रीपल्ली में स्थित मां तारा अपार्टमेंट में रहती थी।

मृतक महिला का पति पुरुषोत्तम सिंह कोलकाता सचिवालय में कार्यरत है। शुक्रवार को मृतक महिला का पति कोलकाता में था। आरपीएफ की सूचना के आधार पर जीआरपी ने जामताड़ा स्टेशन पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला के शव का अंतिम क्रियाकर्म उसके पैतृक गांव बिहार में हुआ।
पुरुषोत्तम सिंह का पैतृक गांव बिहार स्थित मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव है। चश्मदीदों के मुताबिक महिला करीब 20 मिनट तक स्टेशन परिसर के अंतिम छोर पर बैठकर रो रही थी। जनशताब्दी को आते देख महिला ने पहले उसे प्रणाम किया फिर जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म के करीब आई उसने पटरी पर छलांग लगा दी।












Click it and Unblock the Notifications