अस्पताल में घुसकर 50 वर्ष की महिला से चाकू के दम पर युवक ने किया रेप, बगल में लेटे मरीज देखते रहे हैवानियत
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के कोल्हान स्थित एमजीएम अस्पताल से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां इलाज के लिए भर्ती 50 साल की महिला से दुष्कर्म किया गया। यह वारदात बीते 5 मार्च की है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि जब इस बात की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को मिली तो पुलिस को सूचित करने की जगह प्रबंधन ने महिला मरीज को ही अस्पताल से हटा दिया।

पुलिस ने इस मामले में युवक को किया गिरफ्तार
हालांकि जब इस घटना की सूचना साकची थाने को मिली तो पुलिस ने पीड़िता को ढूंढ लिया। पीड़िता के बयान के आधार पर केस नंबर 5520 दर्ज किया गया। पीड़िता परसुडीह थाना क्षेत्र से रहती है। पुलिस इस मामले में एक युवती को हिरासत में लिया है। साकची थाना प्रभारी ने कहा कि एमजीएम अस्पताल में रेप की बात सामने आई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अस्पताल के चौथे मंजिल पर मेडिकल वार्ड में उसके अलावा दो अन्य महिला अस्पताल में भर्ती थी।

चाकू के दम पर किया रेप
वार्ड में ही चाकू के बल पर एक युवक ने उसके साथ रेप किया। शोर मचाने पर आरोपित ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बगल में मौजूद दो अन्य महिला मरीज ने भी डर से कुछ नहीं किया। वारदात होते देखते रहीं। पीड़िता जनवरी से ही अस्पताल में भर्ती थी। घटना के दिन महिलाएं रात में वार्ड का दरवाजा भीतर से बंद करना भूल गईं थीं। इसका फायदा उठाकर एक युवक घुसा और रेप किया।












Click it and Unblock the Notifications