Jharkhand Polls 2024: 'भाजपा जीती तो हुसैनाबाद बनेगा जिला लेकिन राम या कृष्ण पर होगा नाम', जानिए किसने कहा?

Jharkhand Chunav 2024: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि अगर विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में आती है तो झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद उप-मंडल को जिला बनाया जाएगा और इसका नाम भगवान राम या कृष्ण के नाम पर रखा जाएगा।

सरमा, जो भाजपा के झारखंड चुनाव सह-प्रभारी भी हैं, ने कहा कि राज्य से घुसपैठियों को बाहर निकालना पार्टी की प्राथमिकता होगी।

Jharkhand Polls 2024

उन्होंने कहा, "राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद हुसैनाबाद को निश्चित रूप से जिला बनाया जाएगा। इसका नाम भगवान राम या कृष्ण के नाम पर रखा जाएगा।"

सरमा ने कहा कि नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में हुसैनाबाद को एक अलग जिले के रूप में नामित किया जाएगा।असम के सीएम हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार कमलेश सिंह के लिए वोट मांगते हुए जपला के कर्पूरी मैदान में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने पिछले साल एक नवंबर को हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था और दावा किया था कि उनकी मांग पूरी नहीं की गई।

चुनावी बैठक में सरमा ने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण झारखंड की जनसांख्यिकी बदल रही है लेकिन सत्तारूढ़ झामुमो इस मुद्दे पर चुप है क्योंकि वे इसके वोट बैंक हैं। उन्होंने कहा, "घुसपैठियों को बाहर निकालना भाजपा की प्राथमिकता है। हम झारखंड से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लागू करेंगे।"

उन्होंने दावा किया कि झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में हिंदू आबादी घट रही है, जबकि बांग्लादेशी घुसपैठियों की आबादी बढ़ रही है। सरमा ने कहा, "वे संथाल परगना के रास्ते झारखंड में प्रवेश कर रहे हैं और पूरे राज्य में फैल रहे हैं। धीरे-धीरे झारखंड को भी उसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा, जिसका आज असम सामना कर रहा है।" उन्होंने दावा किया कि 1951 में असम में मुस्लिम आबादी 20 फीसदी भी नहीं थी 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए मतदान 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+