Jharkhand Cabinet: हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार, 11 मंत्रियों ने ली शपथ, जानिए कौन-कौन हुआ शामिल?
Jharkhand Cabinet Minister List: झारखंड में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के छह दिन बाद गुरुवार (05 दिसंबर) को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में आज राजभवन के अशोक उद्यान में 11 मंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ। राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्रियों को शपथ दिलाई है।
हेमंत सोरेन की नई सरकार में फिर से 5 मंत्रियों को रिपीट किया गया है। वहीं जेएमएम और कांग्रेस ने अपने 50 फीसदी मंत्रियों को बदला है। झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी, झामुमो विधायक दीपक बिरुआ, झामुमो विधायक चमरा लिंडा, झामुमो विधायक रामदास सोरेन और झामुमो विधायक हफीजुल हसन ने झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है।

वहीं कांग्रेस विधायक राधा कृष्ण किशोर, कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी और राजद विधायक संजय प्रसाद यादव ने शपथ ली है।
Jharkhand Cabinet Minister Full List In Hindi: हेमंत सोरेन कैबिनेट के मंत्रियों की सूची
- 1. राधाकृष्ण किशोर- कांग्रेस
- 2. दीपक बिरुआ- झामुमो
- 3. चमरा लिंडा- झामुमो
- 4. संजय प्रसाद यादव- राजद
- 5. रामदास सोरेन- झामुमो
- 6. इरफान अंसारी- कांग्रेस
- 7. हफीजुल हसन- झामुमो
- 8. दीपिका पांडे सिंह- कांग्रेस
- 9. शिल्पा नेहा तिर्की- कांग्रेस
- 10. योगेन्द्र प्रसाद- झामुमो
- 11. सुदिव्य कुमार सोनू- झामुमो












Click it and Unblock the Notifications