झारखंड: आदित्य L1 की सफल लॉन्चिंग पर HECL कर्मियों ने मनाईं खुशियां, 20 महीने से वेतन नहीं मिलने पर छलका दर्द
Jharkhand News: चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक और नया इतिहास रच दिया है। इसरो ने अपने पहले सूर्य मिशन PLSV-C 57 आदित्य L1 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित हैवी इंजीनियरिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (HECL) मुख्यालय के कर्मियों ने इकट्ठा होकर खुशियां जाहिर कीं।
सभी HECL के कर्मियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर एक के बाद अग्रसर होता जा रहा है। सभी HECL कर्मी अपने आप को आंतरिक रूप से काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

आदित्य L1 लॉन्चिंग की खुशियां जाहिर करते हुए कर्मियों का कहना है कि इसरो के द्वारा किए जा रहे कार्य को लेकर हम सब अपने आप को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं हम HECL कर्मियों की भी इसरो के कार्य में सहभागिता होती है।
इस दौरान उन्होंने खुशी के साथ-साथ अपना पीड़ा भी साझा किए। कहा कि पिछले 20 महीने से हमारे वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है और इस बात को लेकर हम केंद्रीय स्तर तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अब तक हमारे आग्रह पर किसी प्रकार की कोई पहल नहीं की गई है। जिस कारण हमारी आर्थिक स्थिति काफी बदतर हो चुकी है। हमारी ओर से केंद्रीय स्तर के लोगों से विनम्र निवेदन होगा कि हमारी स्थिति पर अविलंब ध्यान दें। जिससे हम सब HECL कर्मी देश के विकास और प्रगति पर और ज्यादा ध्यान दे पाएं।
बता दें कि हैवी इंजीनियरिंग कार्पोरेशन लिमिटेड, इस्पात, खनन, रेलवे, ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष अनुसंधान, परमाणु और सामरिक क्षेत्रों के लिए भारत में पूंजीगत उपकरणों के लिए अग्रणी आपूर्तिकर्ताओं में से एक है।
अभिषेक कुमार, रांची, झारखंड
यह भी पढ़ें- INDIA: झारखंड के CM हेमंत सोरेन INDIA कोऑर्डिनेशन कमेटी में हुए शामिल












Click it and Unblock the Notifications