INDIA: झारखंड के CM हेमंत सोरेन INDIA कोऑर्डिनेशन कमेटी में हुए शामिल
I.N.D.I.A Alliance Coordination Committee: विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) ने कॉर्डिनेशन कमेटी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) समेत 14 सदस्यों को शामिल किया है. इसके तहत समन्वय समिति, चुनाव अभियान समिति समेत तीन कार्य समूहों का गठन किया गया है. कॉर्डिनेशन कमेटी के अलावा कैंपेन कमेटी, वर्किंग ग्रुप ऑफ सोशल मीडिया और वर्किंग ग्रुप ऑफ रिसर्च कमेटी का भी गठन हुआ है.
CM सोरेन को मिली कोऑर्डिनेशन कमेटी में जगह
बता दें कि, I.N.D.I.A ने 14 सदस्यीय कॉर्डिनेशन कमेटी की घोषणा शुक्रवार को मुंबई में हुई. इस कमेटी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल, एनसीपी के शरद पवार, डीएमके के टीआर बालू, शिवसेना-उद्धव गुट के संजय राउत, राजद के तेजस्वी यादव, टीएमसी के अभिषेक बनर्जी, आप के राघव चड्ढा, सपा के जावेद अली खान, जेडीयू के ललन सिंह, सीपीआई के डी राजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अमर अब्दुल्ला, पीडीपी के महबूबा मुफ्ती और सीपीआई (एम) के एक सदस्य को शामिल किया गया है.

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन I.N.D.I.A की बैठक में शामिल होने के लिए गुरुवार 31 अगस्त, 2023 को मुंबई पहुंचे थे. मुंबई वह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ गए हैं. झामुमो झारखंड में बड़ी भूमिका निभाना चाहता है. इस मौके पर सभी राजनीतिक दल देश के ताजा राजनीतिक हालात पर नजर रख रहे हैं. बता दें कि, शुक्रवार को I.N.D.I.A की तीसरी बैठक मुंबई में हुई.
बेंगलुरु में आयोजित बैठक में इसमें 26 दलों ने शिरकत की थी, लेकिन शुक्रवार को मुंबई में आयोजित बैठक में दो नये दल महाराष्ट्र की पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया और एक अन्य क्षेत्रीय पार्टी के नेता इसमें शामिल हुए. इस तरह से I.N.D.I.A में 28 दल शामिल हैं.
जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया
बताया गया कि I.N.D.I.A के सदस्य दल विभिन्न भाषाओं में 'जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया' विषय पर अपनी संचार रणनीतियों और प्रचार अभियानों का समन्वय करेंगे. इस दौरान संकल्प लिया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे. सीटों के बंटवारे को लेकर भी जल्द मामला साफ हो जाएगा.
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications