राजस्थान के बाद अब झारखंड बहाल करने जा रहा है पुरानी पेंशन योजना

रांची, 24 फरवरी: हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा पुरानी पेशन योजना बहाल करने के बाद देशभर में इसको फिर से शुरू करने की मांग तेज हो गई है। राजस्थान के बाद अब झारखंड की सोरेन सरकार पुरानी पेंशन योजना फिर से शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची में पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे सरकारी कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन में ट्वीट कर इसे बहाल करने का ऐलान किया है।

Jharkhand govt is going to implement old pension scheme after rajasthan

कर्मचारियों से मुलाकात के बाद मुख्यमत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा कि, आज आवास में सरकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात हुई। अपने निश्चय पत्र 2019 में हमने घोषणा की थी कि वर्ष 2004 के बाद सरकारी सेवा में नियुक्त होने वाले पदाधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करेंगे। हमारी सरकार अपने वायदे पर कायम हैं।

झारखंड में 25 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस बजट सत्र में पुरानी पेंशन योजना को फिर से बहाल करने का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। आगामी 3 मार्च को राज्य का बजट वित्त मंत्री डाॅ रामेश्वर उरांव पेश करेंगे। यह बजट सत्र 17 दिनों तक चलने वाला है।

हेमन्त सोरेन ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे सरकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों को आश्वस्त किया कि वर्तमान राज्य सरकार आपकी मांगों को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि आपकी सभी मांगों एवं समस्याओं पर सरकार की नजर है। मुख्यमंत्री ने सदस्यों से कहा कि कर्मचारी बेवजह हड़ताल या धरने पर न बैठें। यह आपकी सरकार है, अपनी समस्याएं सरकार के समक्ष आप रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य को बेहतर दिशा की ओर ले जाने का कार्य कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+