झारखंडः दो सगी बहनों का अपहरण कर ले गए बिहार और फिर 5 युवकों ने किया गैंगरेप

साहेबगंज। झारखंड के साहेबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां दो नाबालिग बहनों का अपहरण कर उनके साथ पांच युवकों ने गैंगरेप किया। आरोप है कि पांच लड़के दोनों बहनों का अपहरण उन्हें बिहार के कटिहार और पूर्णिया जिला ले गए और फिर गैंगरेप किया। पीड़ित लड़कियों के पिता ने बताया कि 14 दिसंबर को राधानगर थाने में बेटियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुदीप मंडल, अशोक मंडल, पप्पू मंडल और दो अन्य लड़कों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों लड़कियों को बिहार के पूर्णिया जिले से बरामद कर लिया।

jharkhand gangrape with two minor sisters after kidnapping

इसके बाद उनके परिजनों को सौंप दिया फिर दोनों लड़कियों ने आपबीती सुनाई। वहीं पीड़िता के पिता ने बताया कि मुख्य आरोपित सुदीप मंडल के खिलाफ राधानगर थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल को लिखित आवेदन देने के बाद भी पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि उल्टे पीड़ित नाबालिग लड़कियों के परिजनों को न्यायालय में आरोपी लड़कों के पक्ष में 164 का बयान दिलवाने व मेडिकल जांच नहीं करवाने का भय दिखाकर छोड़ दिया।

बुधवार को वो पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर आरोपियों को संरक्षण देने वाले थाना प्रभारियों के खिलाफ एवं इस प्रकार की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए पहुंचे थे। मगर पुलिस अधीक्षक (एसपी) के मौजूद नहीं रहने के कारण उन्होंने मुख्यालय डीएसपी यज्ञ नारायण तिवारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।

वहीं मामले को लेकर हेडक्वार्टर डीएसपी ने पीड़ित नाबालिग लड़कियों और उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस इस प्रकार की घटनाओं में शामिल सभी लोगों के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यदि राधानगर थाना प्रभारी की भी इस मामले में संलिप्तता सामने आती है तो उन पर भी एक्शन लिया जाएगा।

छात्रा का अपहरण कर किया रेप

वहीं झारखंड के गढ़वा जिले स्‍कूल पढ़ने जा रही एक नाबालिग छात्रा को अगवा कर उसके साथ एक युवक ने रेप किया। पुलिस ने आरोपी हारून रशीद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि रेप पीड़िता पढ़ने के लिए स्‍कूल जा रही थी। आरोप है कि उसी वक्‍त हारून रशीद आया और उसको जबरन उठा कर अपने साथ एक किराये के मकान में ले गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+