'झारखंड चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई', देवघर में बोले तेजस्वी यादव

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने झारखंड चुनाव को दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई बताया। तेजस्वी यादव ने कहा कि एक विचारधारा नफरत और विभाजन पर आधारित है, जबकि दूसरी विचारधारा प्रेम, विकास और संवैधानिक संरक्षण पर केंद्रित है।

झारखंड के देवघर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की साजिश रची थी।

RJD Leader Tejashwi Yadav

उन्होंने दावा किया कि 2019 में सरकार बनाने में विफल रहने के बाद बीजेपी ने ये हथकंडे अपनाए। इतना ही नहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि यह चुनाव दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है- एक जो नफरत, विनाश फैलाती है और संविधान को बदलने की कोशिश करती है। वहीं, दूसरी जिसका हम अनुसरण करते हैं, जो प्यार फैलाने, विकास के लिए काम करने और संविधान की रक्षा करने पर केंद्रित है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "जब वे (बीजेपी) सफल नहीं हुए, तो उन्होंने हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया। हमने झुकने का फैसला नहीं किया, बल्कि अन्याय के खिलाफ लड़ने का फैसला किया। अब समय आ गया है जब लोग भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे।"

वहीं,आरजेडी नेता ने हेमंत सोरेन प्रशासन द्वारा की गई विभिन्न कल्याणकारी पहलों पर प्रकाश डाला। इनमें लंबित बिजली बिल और कृषि ऋण माफ करना शामिल है। तेजस्वी यादव ने कहा,"भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है। उन्होंने झारखंड के लोगों के लिए कुछ नहीं किया।"

उन्होंने वादा किया कि अगर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई तो झारखंड की महिलाओं को मैय्या सम्मान योजना के तहत 2,500 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, गैस सिलेंडर 450 रुपये की रियायती कीमत पर दिए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे विभाजन और घृणा के बजाय प्रेम और विकास पर केंद्रित विचारधारा का समर्थन करके समझदारी से अपना चुनाव करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+