Jharkhand Chunav: हेमंत सरकार को शिवराज ने बताया 'आतंक का राज', कहा- यहां आम आदमी सुरक्षित नहीं है
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड के गुमला में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की 'परिवर्तन सभा' को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास, रोजगार, और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर हेमंत सोरेन की सरकार पर निशाना साधा। शिवराज ने हेमंत सरकार को आतंक का राज कहा है।
उन्होंने कहा, ''झारखंड में आम आदमी की जिंदगी सुरक्षित नहीं है। मां, बहन और बेटी सुरक्षित नहीं है, उनका सम्मान सुरक्षित नहीं है।'' शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''हेमंत सोरेन सरकार ने पांच साल पहले बहनों को चूल्हा खर्च के लिए प्रतिमाह 2000 देने का वादा किया था। अब चुनाव से एक महीने पहले उन्हें बहनें याद आईं और 1000 दे रहे हैं। बहनों का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता।''

ये भी पढ़ें- 'लव-लैंड जिहाद झारखंड में नहीं चलेगा, लाएंगे NRC', परिवर्तन यात्रा में शिवराज सिंह चौहान का ऐलान
पेपर लीक को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत को घेरा
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''झारखंड में पेपर लीक हो रहे हैं, बच्चों का भविष्य बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा 'पेपर लीक मोर्चा' बन गया है। ये पेपर लीक से बचने के लिए इंटरनेट बंद कर देते हैं।''
'हार को देखकर झामुमो अपना दिमाग खो बैठे हैं'
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "हार को देखकर वे (झामुमो) अपना दिमाग खो बैठे हैं...उन्होंने पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन की सुरक्षा वापस ले ली, क्या पूर्व सीएम की जान मायने नहीं रखती है?...चम्पाई सोरेन की जान को खतरा हो सकता है...हम इसकी निंदा करते हैं, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।''
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने (झामुमो) मनरेगा, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन का पैसा खा लिया, पीएम ने 1000 करोड़ रुपये भेजे ताकि लोगों को उनके घरों में पीने का पानी मिल सके, लेकिन क्या किसी गांव को पीने का पानी मिल रहा है?।'' उन्होंने कहा, हेमंत सोरेन की सरकार में झारखंड में गरीबों के लिए मकान नहीं बने। पीएम नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से झारखंड में हमारे वो भाई-बहन जिनके कच्चे घर हैं, उन्हें पक्के घर बनाकर दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- 'झारखंड में BJP की जीत तय', परिवर्तन रैली में चम्पाई सोरेन का बड़ा दावा, सुरक्षा वाहन वापस लेने पर कही ये बात
शिवराज ने कहा-झारखंड में रोटी, माटी, बेटी और खेती सब संकट में है
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''झारखंड में रोटी, माटी, बेटी और खेती सब संकट में है। आइए, इन सबको बचाने और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए JMM-कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लीजिए। आप हमें समर्थन दीजिए, हम आपको परिवर्तन देंगे। हम झारखंड की तस्वीर भी बदलेंगे और जनता की तकदीर भी बदलेंगे।''
शिवराज ने कहा, ''जब झारखंड में भाजपा की सरकार थी, तब यहां के किसानों को प्रति एकड़ 5 हजार सालाना दिए जाते थे लेकिन हेमंत सोरेन सरकार ने इसे बंद कर दिया। मैं आपसे ये कहने आया हूं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने पर इसे फिर से शुरू किया जाएगा।''
ये भी पढे़ं- 'क्या चम्पाई सोरेन आदिवासी नहीं थे क्या?', PM मोदी ने सीता सोरेन और दिग्गज नेता का नाम लेकर हेमंत को घेरा












Click it and Unblock the Notifications