Jharkhand Election 2024: झारखंड में कांग्रेस ने युवाओं को मौका देने में क्यों की कंजूसी, क्या बोले पार्टी नेता
Jharkhand Election 2024: झारखंड में इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी जेएमएम के गढ़ में सेंध लगाने में जुटी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गृह क्षेत्र संथाल परगना में बीजेपी समेत अन्य दलों का चुनावी अभियान तेज है। विपक्षी पार्टी की नजर कोल्हान रीजन पर भी है। कोल्हान टाईगर चंपाई सोरेन के दल बदलने के बाद बदली परिस्थितियों में उन पर कितना भरोसा करती है, ये परिणाम ही बताएंगे। इस बीच वन इंडिया ने कांग्रेस के कुछ क्षेत्रीय नेताओं ने बात की है।
इस हफ्ते शुक्रवार को झारखंड के लोहारदगा में कांग्रेस की रैली में सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी के जमकर निशाने पर लिया। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने वन इंडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी के जमकर निशाने पर लिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह और जिला अध्यक्ष सीमा परवीन और अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कांग्रेस प्रति लोगों को विश्वास है।

सीएम हेमंत सोरेन के गृह क्षेत्र संथाल परगना में बीजेपी सेंधमारी में जुटी है। इसके अलावा बीजपी की नजर कोल्हान पर भी है। इसके अलावा कोयलाकर्मियों वाले जिलों में भी जेएमएम और कांग्रेस के साथ बीजेपी टक्कर देने में जुटी है।
शुक्रवार को लोहारदगा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने लगभग 32 मिनट के भाषण में एक बार भी प्रत्याशी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा, "आप हमारी सरकार बनाए, सरकार बनते ही सभी महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपए खटाखट... खटाखट... खटाखट... पहुंच जाएगा। इसमें विलंब नहीं होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासी के आरक्षण को 26 से 28, दलित के आरक्षण को 10 से 12, ओबीसी के आरक्षण को 14 से 27 प्रतिशत करेंगे। प्रत्येक माह सात किलो राशन और 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।"
बता दें कि लोहरदगा विधानसभा सीट से कुल 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिसमें से आठ प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि तीन प्रत्याशी राष्ट्रीय राजनीतिक दल के हैं। वहीं छह प्रत्याशी रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दल के प्रत्याशी हैं। इस सीट से कांग्रेस पार्टी ने डॉ. रामेश्वर उरांव को टिकट देकर उन पर भरोसा जताया है।












Click it and Unblock the Notifications