Jharkhand BJP Manifesto: 3 अक्टूबर को बीजेपी लॉन्च करेगी 'संकल्प पत्र', असम सीएम ने बताया आगे का चुनावी प्लान
Jharkhand Election BJP Manifesto: झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। हालांकि अभी तारीखों का ऐलान होना बाकी है, लेकिन सियासी दलों ने अपनी कमर कस ली है और चुनाव प्रचार को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अब बीजेपी अपना 3 अक्टूबर को घोषणापत्र लॉन्च करेगी।
असम सीएम और झारखंड बीजेपी प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने रांची में मीडिया से बात करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमने घोषणापत्र को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। हमारे घोषणापत्र के मुख्य बिंदुओं की घोषणा 3 अक्टूबर को की जाएगी। जिसका मतलब है कि बीजेपी की ओर से अभी घोषणा पत्र के बड़े प्वाइंट्स का इनॉग्रेशन 3 अक्टूबर को करेगी।

बीजेपी ने घोषणापत्र को 'संकल्प पत्र' का रूप दिया है। इससे पहले खबरें आई थी कि पार्टी सितंबर के अंत में ही संकल्प पत्र की घोषणा करने की योजना बना चुकी थी, लेकिन अब इसे 3अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। अपने संकल्प पत्र के लिए बीजेपी ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जनता से सुझाव मांगे थे।
कांग्रेस-JMM के लिए सरकार बनाना असंभव-सरमा
मंगलवार को रांची में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए असम सीएम ने सत्तारूढ़ जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम सोरेन ने स्वीकार किया है कि उन्होंने झारखंड को कुछ नहीं दिया है। कांग्रेस और जेएमएम दोनों के लिए सरकार बनाना असंभव है।
'परिवर्तन यात्रा' हजारीबाग में होगी समाप्त
इसके अलावा असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "बीजेपी ने झारखंड में 'परिवर्तन यात्रा' का आयोजन किया। हमारे देश के वरिष्ठ नेताओं ने इस यात्रा में भाग लिया और झारखंड के लोगों ने हमें अपना समर्थन दिखाया। बुधवार (2 अक्टूबर) को 'परिवर्तन यात्रा' हजारीबाग में समाप्त होगी। यात्रा के समापन समारोह में पीएम मोदी मौजूद रहेंगे। हम 3 अक्टूबर को अपना घोषणापत्र लॉन्च करेंगे, अपने गठबंधन को मजबूत करेंगे और फिर चुनाव लड़ेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications