लॉकडाउन के चलते घर जा रही लड़की के साथ 10 लोगों ने किया गैंगरेप, हो गई बेहोश फिर भी करते रहे हैवानियत

दुमका। झारखंड के दुमका जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां लॉकडाउन के बाद गांव लौट रही 16 साल की छात्रा से 10 लोगों ने गैंगरेप किया। यह घटना बीते 24 मार्च को गड़ियापानी जंगल में हुई। गैंगरेप का खुलासा उस वक्त हुआ जब किशोरी ने गोपीकांदर थाना पुलिस को अपना बयान दिया।

सहेली के साथ स्कूटी पर निकली

सहेली के साथ स्कूटी पर निकली

छात्रा ने बताया कि मदद के लिए बुलाए गए एक दोस्त और उसके दोस्त ने रेप किया फिर आठ और युवक पहुंचे और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता रात भर जंगल में बेहोश पड़ी रही। किशोरी गोपीकांदर प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली है। वह दुमका शहर के शिवपहाड़ में किराये के मकान में रहकर कॉलेज से इंटर कर रही है। लॉकडाउन के चलते कॉलेज बंद हो गया था। गाड़ी भी नहीं चल रही थी। वह बीते 24 मार्च को अपनी एक सहेली के साथ स्कूटी से निकली।

पहले परिजनों को किया फोन फिर दोस्त को बुलाया

पहले परिजनों को किया फोन फिर दोस्त को बुलाया

गोपीकांदर के कारूडीह मोड़ के पास छोड़कर अपने घर पाकुड़ जिला की तरफ चली गई। पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने बताया कि कारूडीह पहुंचने से पहले उसने अपने परिजनों को फोन किया था। शाम होने के बाद भी परिजन नहीं पहुंचे तो उसने अपने एक दोस्त विक्की उर्फ प्रसन्नजीत हांसदा को फोन किया।

गाड़ी ले जाकर बीच जंगल में रोका

गाड़ी ले जाकर बीच जंगल में रोका

इस दौरान युवक एक दोस्त को भी लेकर पहुंचा था। इसके बाद तीनों एक बाइक से ही निकले। इस दौरान विक्की ने घर जाने के रास्ते की बदले दूसरे कच्चे रास्ते पर बाइक ले गया। इस दौरान पीड़िता ने जब विक्की से कहा कि यह घर जाने का रास्ता नहीं है तो उसने कहा कि रास्ते पर चेकिंग चल रही है, इसलिए कच्चे रास्ते से होकर घर जा रहे हैं। कुछ दूरी पर जाकर विक्की ने सुनसान जंगल के पास बाइक को रोक दिया और कहा कि उसे शौच लगी है।

अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी

अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी

किशोरी उसके अज्ञात दोस्त के साथ काफी देर तक सुनसान जंगल में खड़ी रही। इसी बीच विक्की पहुंचा और अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आठ युवक नकाब पहने पहुंचे और जान से मार देने की धमकी देते हुए गले पर चाकू लगा दिया। इसके बाद सभी युवकों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। वाईएस रमेश, एसपी, दुमका का कहना है कि छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

परिजनों ने दर्ज कराई शिकात

परिजनों ने दर्ज कराई शिकात

रामगढ़ सामूहिक दुष्कर्म कांड की तर्ज पर इस मामले की भी जांच का निर्देश दिया गया है। सामूहिक दुष्कर्म के दौरान छात्रा बेहोश हो गई। दूसरे दिन 25 मार्च की सुबह वह जंगल से किसी तरह से रेंगते हुए सड़क पर आई तो ग्रामीणों ने देखकर परिजनों को सूचित किया। मौके पर मां, पिता एवं भाई आए और उसे उठाकर घर लेकर चले गए। भाई ने गोपीकांदर थाना की पुलिस को सूचित किया। गोपीकांदर थाना की पुलिस ने किशोरी को दुमका के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+