आय से अधिक संपत्ति: Jharkhand सरकार ने BJP के पांच पूर्व मंत्रियों के खिलाफ जांच की अनुमति दी
Jharkhand में पिछली सरकार के पांच पूर्व मंत्रियों के खिलाफ जांच होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने भाजपा के पांच पूर्व मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रारंभिक जांच शुरू करने की अनुमति दे दी है।
किन मंत्रियों के खिलाफ जांच होगी
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा के जिन पूर्व मंत्रियों के खिलाफ जांच होनी है, इनमें अमर कुमार बाउरी, लुईस मरांडी, रणधीर सिंह, डॉ नीरा यादव, नीलकंठ सिंह मुंडा के नाम शामिल हैं।

किसकी सरकार का मामला है
रिपोर्ट में झारखंड कैबिनेट सचिव के हवाले से कहा गया कि कैबिनेट ने आय से अधिक संपत्ति की जांच के लिए पूर्व सीएम रघुवर दास नीत भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे पांच नेताओं के खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
Jharkhand cabinet approved the proposal to register a Preliminary Enquiry against former ministers (in the BJP government) Amar Kumar Bauri, Louis Marandi, Randhir Singh, Dr Neera Yadav, Nilkanth Singh Munda to investigate the disproportionate assets: Jharkhand Cabinet Secretary
— ANI (@ANI) July 25, 2023
भाजपा की पराजय के बाद झारखंड में गठबंधन सरकार
बता दें कि झारखंड में रघुवर दास की सरकार बदलने के बाद फिलहाल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)-कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की गठबंधन सरकार चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications