घोड़े पर चढ़कर विधानसभा जाने वालीं कौन हैं अम्बा प्रसाद, 29 की उम्र में बन गईं विधायक

रांची। आज यानी कि 8 मार्च को दुनिया भर में महिला दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में झारखंड विधानसभा में कार्यवाही में शामिल होने के लिए कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद घोड़े की सवारी कर सदन में पहुंचीं। घोड़े पर महिला विधायक को आता देख हर किसी की नजरें थम गईं। वहीं मीडिया ने भी उनको घेर लिया।

अम्बा प्रसाद ने कहा- हर महिला में मां दुर्गा और झांसी की रानी होती हैं

इस दौरान महिला विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि हर महिला में दुर्गा, झांसी की रानी होती है, उसे हर चुनौती का डटकर सामना करना चाहिए। माता-पिता को अपनी बेटियों को शिक्षित करना चाहिए क्योंकि महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा कर रही हैं, वह कहती हैं।

अम्बा प्रसाद सबसे युवा विधायिका हैं

अम्बा प्रसाद सबसे युवा विधायिका हैं

अम्बा प्रसाद झारखंड में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं। अम्बा प्रसाद 29 वर्ष की उम्र में ही विधायक बन गईं। वह मौजूदा झारखंड विधानसभा की सबसे युवा विधायक हैं।

माता-पिता भी रह चुके हैं विधायक

माता-पिता भी रह चुके हैं विधायक

बड़कागांव विधानसभा से अम्बा प्रसाद के पिता योगेंद्र साहू साल 2009 में और उनकी मां निर्मला देवी साल 2014 के विधानसभा चुनाव जीतकर सदन में पहुंची थीं।

साल 2009 में अम्बा प्रसाद के पिता बने थे विधायक

साल 2009 में अम्बा प्रसाद के पिता बने थे विधायक

साल 2009 में अम्बा प्रसाद के पिता झारखंड में मंत्री भी बने थे। लेकिन उनपर माओवादियों के साथ सांठ-गांठ का आरोप लगा और वो अभी जेल में बंद हैं। पिता के जेल जाने के बाद साल 2014 के विधानसभा चुनाव में अम्बा प्रसाद की मां निर्मला देवी चुनाव लड़ीं और जीत हासिल की।

Recommended Video

    जानिए कौन हैं Congress MLA Amba Prasad ?, जो घोड़े पर सवार होकर पहुंची विधानसभा | वनइंडिया हिंदी
    मां को कर दिया गया तड़ीपार

    मां को कर दिया गया तड़ीपार

    फिर साल 2016 में बड़कागांव गोलीकांड के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि गांव वालों ने जबरन निर्मला देवी को पुलिस की कस्टडी से छुड़ा लिया। फिर जब मामले की सुनवाई शुरू हुई तो निर्मला देवी को तड़ीपार कर दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+