Chaibasa में बोले झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, 'जो 1932 की बात करेगा, वहीं झारखंड में करेगा राज'
Jharkhand CM Hemant Soren ने चाईबासा में 'खतियानी जोहार यात्रा' में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'अब 1932 की खतियान की जो बात करेगा, वहीं झारखंड पर राज्य करेग।'

Jharkhand CM Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार 24 जनवरी को चाईबासा पहुंचे। यहां उन्होंने खुटकटी मैदान में जेएमएम की ओर से आयोजित 'खतियानी जोहार यात्रा' में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, '20 सालों तक गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों ने झारखंड ने चलाया। अब 1932 की खतियान की जो बात करेगा, वहीं झारखंड पर राज्य करेगा।'
हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड को बाहर के लोग नहीं चलाएंगे। यहीं के आदिवासी-मूलवासी चलायेंगे। उन्होंने कहा कि 1932 का कानून बनाया तो कमल छाप वाले यूपी-बिहार से आदमी लगाकर कानून को रद्द करवाने का काम कर रहे हैं। लेकिन वह अब एक ऐसा जाल लगाने वाले हैं, जिससे बाहर के लोग पार नहीं हो सकेंगे।
सीएम सोरेन ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि 2024 में राजनीतिक चुनौती देख डर से केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों के पीछे लगाने का काम कर रही है। उन्होंने परेशान जरूर किया जा सकता है, लेकिन परास्त नहीं किया जा सकता। इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम सिंहभूम जिले की 24 हजार करोड़ रुपया जमा पड़ा है, लेकिन केन्द्र सरकार नहीं चाहती है कि ये पैसा झारखंड के विकास के लिए खर्च हो। केंद्र सरकार इसे पूंजीपतियों को देने की तैयारी कर रही है।
Recommended Video

सीएम सोरेन ने चाईबासा में बोलते हुए कहा कि 'बीजेपी और भगवाधारी हम लोगों को बोका बनाया। अब हम लोग उनलोगों को बोका बनायेंगे।' कहा कि बीजेपी व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करती है, जेएमएम गरीबों की आवाज को उठाने का करता है। उन्होंने कहा कि जेएमएम ने आदिवासियों की पहचान जल, जंगल, जमीन है। अब इसे लूटने नहीं दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications