'बजट में झारखंड को क्या मिला, हम ढूंढने की कर रहे कोशिश', सीएम हेमंत सोरेन ने कहा

Budget 2023 Reactions: सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बजट में झारखंड को क्या मिला है, ये हम ढूंढने की कोशिश कर रहे है। सीएम सोरेन ने कहा, 'यह गरीबों की जेब काटकर पूंजीपतियों को सहूलियत देने वाला बजट है।'

Jharkhand CM Hemant Soren

Jharkhand CM Hemant Soren: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) द्वारा 2023-24 का बजट बुधवार (01 फरवरी) को पेश कर दिया। बजट में वित्तमंत्री ने कई बड़े ऐलान किए है लेकिन, सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बजट में झारखंड को क्या मिला है, ये हम ढूंढने की कोशिश कर रहे है। सीएम सोरेन ने कहा, 'यह गरीबों की जेब काटकर पूंजीपतियों को सहूलियत देने वाला बजट है।'

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना काल के बाद पेश किए गए इस बजट से उनके जैसे करोड़ों आदिवासी, दलित, पिछड़े, किसान, युवा, महिला और मजदूर उम्मीद लगाए हुए थे कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार को लेकर विशेष प्रबंध किएं जाएंगे। हमें उम्मीद थी कि वस्तु और सेवा कर छूट के लिए समय बढ़ाया जाएगा, लेकिन आशा के विपरीत शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण भारत की जीवन रेखा मनरेगा के बजट में कटौती की गई है।

सीएम सोरेन ने कहा कि नौकरी, रोजगार, महंगाई जैसे विषयों पर बजट की चुप्पी चिंताजनक है। तो वहीं, विभिन्न कृषि उत्पादों पर मिलने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी को बढ़ाने पर कोई चर्चा नहीं की गई है। केंद्र सरकार ने मान लिया है कि इनके घोषणा करने मात्र से ही किसानों की आय दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि वह बजट में यह ढूंढने का प्रयास कर रहे है कि इसमें झारखंड के लिए क्या है।

Recommended Video

      Jharkhand में Hemant Soren Government के तीन साल पूरे, सीएम ने बताई उपलब्धियां | वनइंडिया हिंदी

      सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि देश को प्रति किलोमीटर रेल पटरी के आधार पर सबसे ज्यादा मुनाफा कमा कर देने वाले हम हैं। ऐसे में यात्री रेल के परिचालन का दायरा बढ़ना चाहिए था। हमें नई रेल लाइन मिलनी चाहिए थी। नई ट्रेन मिलनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट युग से किनका भला होगा, वह हम समझते हैं। मध्यम वर्ग को सहारा देने के लिए भी सिर्फ शिगूफा मात्र छोड़ा गया है। सात लाख वाली नई टैक्स नीति से लोगों ने क्या खोया क्या पाया, वह बाद में समझ में आएगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+