झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन दी लोहड़ी की बधाई, सोशल मीडिया पर व्यक्त की भावनाएं
Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आमजनों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी बधाई पोस्ट की है।

सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा कि लोहड़ी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। उत्साह, उमंग और उल्लास का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां लाये। आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूँ।
ज्ञात हो कि इस साल लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। लोहड़ी नई फसल से जुड़ा पर्व है, जो उत्तर भारत में मनाया जाता है। विशेषकर पंजाब और हरियाणा में यह पर्व काफी धूमधाम से मनाते हैं। लोहड़ी में शाम के समय अग्नि जलाकर उसकी परिक्रमा की जाती है। इस अवसर पर नई फसल के साथ ही खील, मूंगफली, गुड़, तिल आदि को अग्निदेव में अर्पित किया जाता है। लोहड़ी पर लोग अपने परिवार और करीबियों के लोगों के साथ एकत्र होकर पूजा करके उत्सव मनाते हैं। कई प्रकार के पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं। लोहड़ी के अवसर पर करीबियों को शुभकामनाएं दी जाती हैं।
यह भी पढ़ें प्रियंका गांधी ने मनाया जन्मदिन, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनायें












Click it and Unblock the Notifications