झारखंड सीएम ने आगामी त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की बैठक, दिए दिशा-निर्देश
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगामी त्योहारों को लेकर उच्च अधिकारियों के संग वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पूजा समेत अन्य त्योहारों के दौरान की जा रही व्यवस्थाओं और लोगों की सुरक्षा से संबंधी किए जा रहे प्रबंध की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने सभी त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न हों और किसी भी जगह पर कोई अप्रिय घटना, हिंसा या उपद्रव ना हो इसे सुनिश्चित करने के सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए। सीएम ने कहा सभी प्रशासनिक तैयारियों समय पर पूरी कर ली जाए ताकि त्योहारों के दौरान को भी अनहोनी की घटना की संभावना तक ना रहे।
मुख्यमंत्री सोरेने ने दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान राज्य के हर जिलों में साफ-सफाई, सुरक्षा, बिजली पानी, यातायात व्यवस्था की चाक-चौंबद व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही इमरजेंसी सेवाएं जिसमें एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा पर्व-त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की हिंसा से राज्य सरकार की छवि पर असर पड़ता है। ऐसी घटनाएं नहीं हो इसके लिए पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने जरूरी है। इसके लिए सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सूचना तंत्र को मजबूत रखें ताकि अगर उन्हें किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना के बारे में सूचना मिले तो तुरंत कार्रवाई की जा सके।
सीएम सोरेन सभी जिलों के अधिकारियों को ये भी निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा के दौरान भीड़-भाड़ और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए। महिलाओं के साथ कोई छेड़छानी की घटना ना घटे और ग्रामीण क्षेत्रों से शहर दर्गा पूजा देखने आए ग्रामीणों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो इसका भी ख्याल रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा दुर्गा पूजा पंडालों के पास कोई भी आसामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी करने की सख्त हिदायत भी दी गई है।
त्यौहारों के दौरान बिजली कट होने की वजह से कोई दुर्घटना ना हो इसके लिए बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है इसके साथ ही सभी स्ट्रीट लाइट्स को जल्द सही करवाने के आदेश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications