Jharkhand: सीएम चंपई सोरेन ने टेकलाल महतो की जयंती पर उन्हें किया नमन

Jharkhand News: झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने दिवंगत नेता और राज्य आंदोलन के जननायक टेकलाल महतो जी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। सीएम सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर की गई पोस्ट में लिखा कि झारखण्ड आंदोलन के जननायक, वीर माटी पुत्र एवं पूर्व सांसद स्व. टेकलाल महतो जी की जयंती पर शत-शत नमन।

jharkhand news
ज्ञात हो कि दिवंगत नेता टेकलाल महतो की पहचान पूरे उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र में आंदोलनकारी नेता के रूप में थी। वह गिरिडीह के पूर्व सांसद और मांडू से पांच बार विधायक रहे झामुमो नेता थे। झारखंड राज्य आंदोलन में भी उनकी सक्रियता थी। वही उन्होंने बिनोद बिहारी महतो के साथ मिलकर शिवाजी समाज का गठन कर बाल विवाह के अलावा अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया था।

साल 1997 में एकीकृत बिहार विधानसभा में टेकलाल महतो ने ही सबसे पहले झारखंड अलग राज्य विधेयक पारित कराया था। इनके पिता स्व. दौलत महतो साधारण किसान और और माता दिवंगत रेशमी देवी गृहिणी थीं। तीन भाइयों में मंझले टेकलाल महतो का जन्म 15 फरवरी 1945 को हुआ था। रांची से कानून की पढ़ाई की थी। 27 सितंबर 2011 को टेकलाल महतो का निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें झारखंड सरकार का बड़ा एक्‍शन, बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का किया तबादला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+