झारखंड सरकार का बड़ा एक्‍शन, बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का किया तबादला

Jharkhand News: झारखंड के नए मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन लगातार कई फैसले ले रहे है। इस कड़ी में अब सरकार ने डेढ़ दर्जन आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों में कई जिलों के उपायुक्त भी शामिल हैं। कुछ वरीय अधिकारियों को अन्य विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। प्रशासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

jharkhand news

इन अधिकारियों का हुआ है तबादला-

(1)अजय कुमार सिंह : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार
(2) वंदना दादेल : वन एवं पर्यावरण विभाग की प्रधान सचिव बनीं। महिला, बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
(3) मनीष रंजन : भवन निर्माण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार।
(4) अरवा राजकमल : अपने विभागों के साथ ग्रेटर रांची विकास एजेंसी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार।
(5) उमाशंकर सिंह : अपने कार्यों के अलावा सिदो-कान्हू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार।
(6) मंजूनाथ भजंत्री : प्रशासक, सुवर्णरेखा परियोजना, जमशेदपुर।
(7) पवन कुमार : परियोजना निदेशक, झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी।
(8) संजीव कुमार बेसरा : झारखंड कौशल विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार।
(9)आकांक्षा रंजन : माटी कला बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार।
(10)शशिरंजन : जेएसएमडीसी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार।
(11) सत्येंद्र कुमार : प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य खाद्य निगम।
(12) माधवी मिश्रा : झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार।
(13) अनन्य मित्तल : उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम।
(14) रामनिवास यादव : निदेशक, उच्च शिक्षा, झारखंड।
(15) जाधव विजया नारायण राव : उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम।
(16) गरिमा सिंह : उपायुक्त, लातेहार।
(17) हिमांशु मोहन : निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, झारखंड हेमंत सती : उपायुक्त, साहिबगंज।
(18) विस्पुते श्रीकांत यशवंत : गिरिडीह के एसडीओ बने।

यह भी पढ़ें सीएम चंपई सोरेन ने जनता से किया खुशहाल झारखंड बनाने का वादा, कहा- यहां कोई भेदभाव नहीं होगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+