झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने की मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Jharkhand: झारखंड में सीएम चंपई सोरेन सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद एक बार फिर से सियासी सरगर्मियां तेज़ हैं। मंत्रिमंडल में नए नेताओं की मांग को लेकर कांग्रेस के 12 विधायकों के तेवर बदले हुए हैं।

jharkhand news.jpg

इन सबके मध्य राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के साथ झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद थे। इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव भी मुलाकात के दौरान उपस्थित थे। चर्चा के है कि सीएम चंपई सोरेन और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच संभवत: लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर बातचीत हुई है।

इसके अलावा झारखंड में कांग्रेस विधायकों की नाराजगी का मामला खड़गे तक पहुंच चुका है और इस मुद्दे पर भी चर्चा शायद हुई होगी। इधर सभी एमएलए को मनाने की पूरी कोशिशें जारी है। फ़िलहाल कोई भी हल नहीं निकल पाया है। सभी कांग्रेस विधायक दिल्ली में जमे हुए हैं। उन्हें पार्टी के सीनियर नेता मनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कांग्रेस विधायकों की नाराजगी पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी।

यह भी पढ़ें क्या कांग्रेस को झारखंड में भी लग गया बगावत का 'करंट'? शीर्ष नेतृत्व तक झटके की आहट!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+