Jharkhand Chunav 2024 Dates: झारखंड में दो चरणों में होगे मतदान, जानें सभी जरूरी तारीखें

Jharkhand Chunav 2024 Dates: झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल मंगलवार यानी 15 अक्टूबर को बज गया है। चुनाव आयोग ने झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बार दो चरणों यानी 13, 20 नवंबर को मतदान होंगे। वहीं, 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। खास बात यह है कि इससे पहले, राज्य में चुनाव 5 चरणों में हुए थे।

वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 तक है। राज्य में कुल 81 सीटें हैं। वहीं, सत्तारूढ़ महागठबंधन की कुल सीटें 47 हैं। वहीं, एनडीए के पास कुल 28 सीटें हैं। आइए पार्टी के हिसाब से समझें...

Jharkhand

सत्तारूढ़ महागठबंधन

  • जेएमएम - 27
  • कांग्रेस- 18
  • आरजेडी - 01
  • सीपीआई (एम)- 01

एनडीए के पास

  • बीजेपी- 24
  • आजसू - 03
  • एनसीपी(एपी)- 01

अन्य पार्टियां

  • निर्दलीय - 02
  • अन्य- 04

जरूरी तारीखों पर एक नजर
पहला चरण

  • 18-25 अक्टूबर: नामांकन
  • 28 अक्टूबर: नामांकन की जांच
  • 30 अक्टूबर: नाम वापसी
  • 13 नवंबर: वोटिंग

दूसरा चरण

  • 22-29 अक्टूबर: नामांकन
  • 30 अक्टूबर: नामांकन की जांच
  • 1 नवंबर: नाम वापसी
  • 20 नवंबर: वोटिंग
  • नतीजे: 23 नवंबर

वोटरों की संख्या पर एक नजर

  • वोटर- 2.6 करोड़
  • महिला- 1.29 करोड़
  • पुरुष - 1.31 करोड़
  • पहली बार वाले वोटर- 11.84 लाख
  • युवा वोटर- 66.84
  • दिव्यांग - 10.03लाख
  • 85 से ज्यादा उम्र के वोटर- 13.57 लाख

चुनावी मुकाबला: एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच टक्कर
झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इस बार इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। सभी नेता अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार में जुट चुके हैं।

पिछली बार 2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित किए गए थे, और परिणाम 23 दिसंबर को घोषित किए गए थे। उस चुनाव में महागठबंधन की जीत के बाद हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस बार, चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए नए कार्यक्रम के आधार पर झारखंड के लोग फिर से अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+