Jharkhand Chunav 2024: कहां से MLA बनना चाहता है लॉरेंस का शूटर? जेलर प्रिया से की थी सुविधाओं की मांग
Gangster Aman Sahu in Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में गैंगस्टर की भी एंट्री हो सकती है। लॉरेंस बिश्नोई का शार्प शूटर माने जाने वाले गैंगस्टर अमन साहू विधायक बनना चाहता है।
मीडिया की कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि अमन साहू का कनेक्शन कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से भी है। यह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए शॉर्प शूटर का काम करता है। अमन साहू की गैंग भी लॉरेंस गैंग की तरह आए दिन किसी ना किसी को धमकाते रहती है।

पिछले दिनों जब अमन साहू को झारखंड की पलामू जेल से गिरिडीह सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया तो जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया को ही धमका दिया।
अमन साहू गैंग के मयंक सिंह ने धमकी दी कि जेल मेंअमन साहू को मनचाही सुविधाएं नहीं मिली तो जेल अधीक्षक को गोली मार दी जाएगी। यह धमकियां मयंक सिंह जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया के मोबाइल पर मैसेज व इंटरनेट कॉल के जरिए दी।
झारखंड में चुनाव लड़ने के लिए अमन साहू ने न्यायालय से गुहार लगाई है। साथ ही झारखंड से रायपुर पहुंचे अमन के वकील हेमंत सिकरवार ने नॉमिनेशन फॉर्म पर अमन साहू के सिग्नेचर कराए हैं।
गैंगस्टर अमन साहू अभी छत्तीसगढ़ की रायपुर जेल में बंद है। झारखंड और छत्तीसगढ़ के विभिन्न पुलिस थानों में अमन के खिलाफ लगभग 125 मामले दर्ज हैं। यह झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में हजारीबाग ज़िले की बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ना चाहता है। इसलिए रायपुर छत्तीसगढ़ से झारखंड लेने जाने की मांग की है।
दरअसल, हाल ही अमन साहू को छत्तीसगढ़ के रायपुर में कारोबारी पर शूटआउट मामले को लेकर रायपुर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर झारखंड के सरायकेला से रायपुर लाई। उसे रायपुर कोर्ट में पेश किया तो उसने जज के सामने अपनी बात रखी कि वह बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहता है, जिसकी उसे इजाजत दी जाए। हालांकि अमन साहू को 28 अक्टूबर को जेल भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications