Jharkhand Election 2024: ऑफलाइन वोट करने के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन, जानें हर जानकारी
Jharkhand Assembly Election 2024: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के बाद अब झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। झारखंड में चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे। नतीजे महाराष्ट्र के साथ 23 नवंबर को घोषित किए जाने हैं।
अगर आप झारखंड के निवासी हैं और झारखंड विधानसभा चुनाव में ऑफलाइन वोट करना चाहते हैं तो ये आपके काम की खबर है। यहां हम आपको चुनाव में ऑफलाइन वोट करने के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें, इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: भाजपा MLA केदार हाजरा और आजसू नेता उमाकांत JMM में हुए शामिल, अब इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
How can register to vote offline: ऑफलाइन वोट करने के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
- 1. निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या बूथ स्तरीय अधिकारी के कार्यालय से फार्म 6 की दो प्रतियां लें। ये निशुल्क मिलती है।
- 2. फॉर्म 6 की दो प्रतियां भरें और इसे निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा जमा करें।
- 3. अगर फॉर्म भरने में दिक्कत आए तो आप 1950 पर कॉल कर सकते हैं।
- 4. जो लोग ऑनलाइन मतदान के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, वे भारत के चुनाव आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल voterportal.eci.gov.in पर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: झारखंड के पूर्व CM मधु कोड़ा नहीं लड़ पाएंगे विधानसभा चुनाव, हाई कोर्ट से लगा झटका
Who can register to vote? मतदान के लिए कौन पंजीकरण करा सकता है?
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के मुताबिक मतदान के लिए पंजीकरण कराने वाला व्यक्ति भारतीय नागरिक होना चाहिए। वोटिंग के लिए उम्र 18 वर्ष अनिवार्य है। वह उस निर्वाचन क्षेत्र के मतदान क्षेत्र का निवासी हो, जहां वह नामांकित होना चाहता है। मतदाता के रूप में नामांकित होने के लिए अयोग्य न हो।
Voter ID registration: नया वोटर आईडी कार्ड कैसे अप्लाई करें?
- -voters.eci.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- -'सामान्य मतदाताओं के लिए नए पंजीकरण' पर, फॉर्म 6 भरें पर क्लिक करें।
- -पेज पर लॉग इन करें।
- -अकाउंट बन जाने के बाद, फॉर्म 6 भरें, और सभी डिटेल, दस्तावेज और फोटो भरें।
- -सभी विवरण सही से भरे गए हैं, इसकी जांच करें और प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
- -इसके बाद आप 'संदर्भ संख्या और राज्य के नाम' का उपयोग करके वेबसाइट पर अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications