झारखंड चुनाव: 'सीट शेयरिंग पर अच्छा फॉर्मूला हो तैयार', CPI(M-L) की मांग से क्या 'इंडिया' की बढ़ेगी मुश्किलें?
Jharkhand News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने झारखंड चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एकजुट मोर्चा बनाने का आह्वान किया है। इसी के साथ दीपांकर भट्टाचार्य ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में शामिल सभी पार्टियों के बीच सीट बंटवारे की भी वकालत की है।
भाकपा (माले) का मानना है कि झामुमो, कांग्रेस, वाम दलों और राजद का गठबंधन भाजपा के वर्चस्व को प्रभावी ढंग से चुनौती दे सकता है। सीट शेयरिंग को लेकर भट्टाचार्य की मांग ऐसे समय में आई है जब राजनीतिक गठबंधनों को लेकर झारखंड में चर्चा तेज है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में भाजपा नेता इस तरह दिखा रहे हैं दबदबा, क्या हेमंत सोरेन खोज पाएंगे इसका काट
'मजबूत गठबंधन, भाजपा को सत्ता से दूर रख सकती है'
दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि एक 'मजबूत गठबंधन ही भाजपा को सत्ता से दूर रख सकती है। दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा, "भाजपा लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के लिए खतरा है। उन्हें हराने के लिए सभी विपक्षी दलों का एक साथ आना जरूरी है।"
दीपांकर भट्टाचार्य ने भाजपा पर संथाल और कोल्हान क्षेत्रों में विपक्षी एकता को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने एक मजबूत गठबंधन सुनिश्चित करने के लिए झामुमो, कांग्रेस, वाम दलों और राजद के बीच एक सुनियोजित सीट-बंटवारे के फार्मूले की जरूरत पर भी बल दिया।
भट्टाचार्य ने जोर देकर कहा कि विपक्ष के अलग रहने से भाजपा को ही लाभ होगा। उन्होंने कहा, "विभाजित विपक्ष से भाजपा की जीत आसान हो जाएगी। हमें लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए।"
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव की तैयारियों में अब जुटेंगे मोदी और शाह, कोल्हन और संथाल के लिए भाजपा ने की बड़ी तैयारी
सीट शेयरिंग को लेकर क्या बोले दीपांकर भट्टाचार्य?
भट्टाचार्य ने कहा, "सीटों के बंटवारे का एक अच्छा फॉर्मूला तैयार किया जाना चाहिए।" उन्होंने जोर देकर कहा कि गठबंधन के चार प्रमुख घटकों को इस फॉर्मूले को अंतिम रूप देने के लिए गहन चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "हम इस संबंध में काम करेंगे। हम जल्द ही आपको सीट शेयरिंग को लेकर जानकारी देंगे।
जेएमएम और कांग्रेस ने भट्टाचार्य के पर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, सूत्रों से पता चलता है कि दोनों पार्टियों के बीच संभावित गठबंधनों को लेकर चर्चा चल रही है।
सीट शेयरिंग को लेकर आए दीपांकर भट्टाचार्य के बयान से इंडी गठबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि फिलहाल जेएमएम और कांग्रेस को बीच ही सीटों के बंटवारे को लेकर कोई फाइनल चर्चा नहीं हुई है। दीपांकर भट्टाचार्य के बयान ने जेएमएम और कांग्रेस पर जवाब देने का दबाव बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़ें- बीजेपी ने झारखंड में करवाया आंतरिक सर्वे, ऐसे आए नतीजे, जानकर हर कोई रह गया दंग
दीपांकर भट्टाचार्य का दावा- झारखंड में बनेगी इंडी गठबंधन की सरकार
दीपांकर भट्टाचार्य ने दावा किया है कि झारखंड में विपक्षी इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी। पार्टी का मानना है कि लोग भाजपा के शासन से निराश हो चुके हैं और बदलाव के लिए आतुर हैं। इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिससे राजनीतिक दलों को पहले से ही रणनीति बनाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications