झारखंड चुनाव की तैयारियों में अब जुटेंगे मोदी और शाह, कोल्हन और संथाल के लिए भाजपा ने की बड़ी तैयारी
Jharkhand Assembly election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अधिसूचना जल्द ही जारी हो सकती है। ऐसे में एनडीए और इंडी गठबंधन ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। खास तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मिशन 2024 के लिए खास रणनीति पर अभी से काम करना शुरू कर दिया है।
आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सेमत भाजपा के कई बड़े नेता झारखंड का दौरा करने वाले हैं। एक और जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के लोगों को पीएम आवास का तोहफा देंगे। तो वहीं गृह मंत्री अमित शाह 21 सितंबर को परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने वाले हैं।

भाजपा की इस पहल को झारखंड में चुनाव से पहले अपनी स्थिति मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा का लक्ष्य 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान कोल्हान और संथाल संभाग में अपने प्रदर्शन को बेहतर करना है।
ये भी पढ़ें- Jharkhand chunav: झारखंड की इन सीटों पर INDIA बनाम NDA में महामुकाबला, जानें किसका पलड़ा भारी?
क्यों है कोल्हन प्रमंडल पर भाजपा का फोकस
2019 के विधानसभा चुनाव में कोल्हान में भाजपा को काफी संघर्ष करना पड़ा था और 14 में से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। यहां तक कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास भी अपनी पारंपरिक सीट हार गए थे। इस बार भाजपा वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम आयोजित करके इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है। भाजपा को उम्मीद है कि चम्पाई सोरेन को भाजपा में लाने से उनको कोल्हन प्रमंडल में मदद मिलेगी।
आने वाले दिनों झारखंड के कोल्हन इलाकों में कई वरिष्ठ भाजपा नेता विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य आदिवासी समाज में समर्थन को बढ़ाना और आगामी चुनावों में मजबूत प्रदर्शन सुनिश्चित करना है।
ये भी पढ़ें- 'पूरे परिवार को जेल भेजने की प्लानिंग, पीछे पड़े हैं 7 EX-CM', हेमंत सोरेन ने चम्पाई के इलाके में BJP को घेरा
मोदी और शाह के दौरे से झारखंड में बनेगा चुनावी माहौल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से झारखंड का चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा। पीएम मोदी 15 सितंबर को कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने जमशेदपुर जा रहे हैं। पीएम मोदी पीएम आवास की सौगात देने के अलावा रोड शो और जनसभा को संबोधित कर चुनावी माहौल भी बनाएंगे।
पीएम मोदी के आवास पहल का मतदाताओं पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। आवास की जरूरतों को पूरा करके, भाजपा ग्रामीण समुदायों के बीच समर्थन हासिल करने और अपनी चुनावी संभावनाओं को मजबूत करने की उम्मीद करती है।
वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह 21 सितंबर को दुमका से भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर झारखंड में चुनावी बिगुल फूंक सकते हैं। शाह के साथ चार राज्यों उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। अमित शाह की परिवर्तन यात्रा भाजपा की रणनीति का एक अहम हिस्सा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समर्थन जुटाना और झारखंड में बदलाव और विकास लाने के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता को उजागर करना है।
ये भी पढ़ें- 'चम्पाई के लिए सिर्फ सोरेन सरनेम नहीं था काफी', अब झारखंड CM पद से हटाए जाने की बड़ी वजह आई सामने!
भाजपा 'परिवर्तन यात्रा' हेमंत सरकार की खड़ी करेगी मुश्किलें
झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की "विफलताओं को उजागर करने" के लिए भाजपा चुनाव से पहले छह 'परिवर्तन यात्रा' आयोजित करने की योजना बना रही है। इस यात्रा को चुनावी राज्य झारखंड में भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है, जहां भाजपा वापसी की उम्मीद कर रही है।
भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' भ्रष्टाचार, झूठे वादों, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, अवैध घुसपैठ, बदलती जनसांख्यिकी और अन्य मुद्दों के खिलाफ होगी।
इन रणनीतिक कदमों के साथ भाजपा 2024 के विधानसभा चुनावों से पहले झारखंड में अपनी स्थिति को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। झारखंड में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं।
-
Noida Airport: PM मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन, ये रहा मिनट टू मिनट प्लान! किसकी होगी नो एंट्री? -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?












Click it and Unblock the Notifications