Jharkhand: महिला वोटर्स को साधने की कोशिश, क्या 'गोगो दीदी योजना' बन सकती है BJP की नई चुनावी रणनीति?
Jharkhand Vidhan Sabha chunav 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक रणनीतियां जोरों पर हैं। खास तौर पर सभी पार्टियों का ध्यान महिला मतदाताओं को लुभाने पर है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने महिला वोटर्स को साधने की कोशिश में 'मंईयां सम्मान योजना' शुरुआत की है। अब इसी को टक्कर देने के लिए भाजपा 'गोगो दीदी योजना' लाने का फैसला किया है।
भाजपा ने दावा किया है कि अगर वो सत्ता में आते हैं तो गोगो दीदी योजना महिलाओं के लिए लाएंगे। इस योजना के तहत बालिका के जन्म के बाद मां और बेटी दोनों को सम्मान राशि देने का प्रावधान है। हालांकि भाजपा ने अब तक ये खुलासा नहीं किया है कि सम्मान की राशि कितनी होगी। भाजपा ने कहा है कि इसकी जानकारी वो संकल्प पत्र में देंगे। भाजपा हेमंत सोरेन की मंईयां सम्मान योजना को इसके जरिए टक्कर देगी।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: 'सिर्फ वोट बैंक और तुष्टिकरण के लिए....': परिवर्तन यात्रा में सुवेंदु का ममता पर निशाना
'गोगो दीदी योजना' क्या भाजपा की नई चुनावी रणनीति साबित होगी?
'गोगो दीदी योजना' को अपने चुनावी घोषणापत्र में रखकर भाजपा महिला मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में है। भाजपा इसे चुनावी रणनीति के तौर पर आजमा सकती है। जैसे हेमंत सरकार ने मंईयां सम्मान योजना दो महीने पहले शुरू करके महिला वोटरों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है, ठीक उसी तरह भाजपा भी अपने चुनावी वादे में 'गोगो दीदी योजना' शुरू करने की बात कही है। इसका उद्देश्य महिला मतदाताओं का समर्थन जुटाना है।
असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा चुनाव सह-प्रभारी, हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि भाजपा झारखंड में जल्द ही 150 पॉइंट का घोषणापत्र जारी करेगी। जिसमें 25 बड़ी घोषणाएं होंगी साथ ही पांच बुलेट योजना होंगी। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस साल बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती है, इसलिए हमारा घोषणापत्र भी 150 पॉइंट का होगा। वहीं झारखंड का 25वां स्थापना दिवस है, इसिलए 25 बड़ी घोषणा होगी।
ये भी पढे़ं- 'लव-लैंड जिहाद झारखंड में नहीं चलेगा, लाएंगे NRC', परिवर्तन यात्रा में शिवराज सिंह चौहान का ऐलान
'मंईयां सम्मान योजना से भी बड़ी होगी 'गोगो दीदी योजना'
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि 'मंईयां सम्मान योजना' से भी हमारी 'गोगो दीदी योजना' बड़ी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर गोगो दीदी योजना की शुरुआत की जाएगी। ये मंईयां सम्मान योजना को टक्कर देने वाली योजना है।
सरमा ने घोषणा की कि इस कार्यक्रम में राज्य और केंद्र दोनों सरकारों से समान वित्तीय योगदान मिलेगा, जिससे लाभार्थियों के लिए लाभ दोगुना हो जाएगा, और जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। उन्होंने ये भी बताया कि इस योजान के तहत भाजपा सरकार बनने पर जितनी राशि राज्य सरकार देगी उसमें उतना ही राशि केंद्र सरकार भी देगी।
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी कहा है कि पीएम मोदी ने सभी की मंजूरी भी दे दी है। गोगो दीदी योजना का अर्थ है, मां और दीदी योजना है।
ये भी पढ़ें- 'झारखंड में रोहिंग्या बसा रही है हेमंत सरकार, ये कैसी आदिवासी अस्मिता', नड्डा ने परिवर्तन यात्रा में किए वार
गोगो दीदी योजना अगर लागू होती है तो झारखंड में महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने में अहम साबित हो सकता है। अगर ये लागू हुआ तो यह न केवल महिलाओं के जीवन को बदल सकती है, बल्कि पूरे राज्य के विकास में भी योगदान दे सकती है। इस योजना की सफलता न केवल झारखंड के लिए, बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत बन सकती है।
झारखंड में महिला वोटरों का प्रभाव?
झारखंड में मतदाताओं में महिलाओं की सहभागिता बढ़ी है और वो निर्णायक भी साबित हो सकती हैं। झारखंड में कुल 2,55,18,642 मतदाता हैं, जिसमें से पुरुष मतदाता की संख्या 1,29,97,325 है और महिला मतदाताओं की संख्या 1,25,20,910 है। झारखंड में महिला और पुरुष वोटर लगभग एक बराबर हैं, ऐसे में नतीजों को तय करने में महिलाओं के संभावित प्रभाव हो सकते हैं।
खासकर आदिवासियों के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में, 28 में से 10 सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है, जो इन क्षेत्रों में उनकी निर्णायक भूमिका को दिखाते हैं। उदाहरण के लिए, कोल्हान के मझगांव में, महिला मतदाता लगभग 51% मतदाता हैं। यह पैटर्न कई अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में भी दोहराया गया है। लिट्टीपाड़ा संथाल परगना में भी महिलाओ की संख्या पुरुष से अधिक है। चाइबासा में 50.62 फीसदी, ,शिकारीपाड़ा में 50.22%, खरसवां 50.08%, घाटशिला में 50.01% और शिकारीपाड़ा में 50.22% है।
झारखंड में महिला मतदाताओं को लुभाने के उद्देश्य से इन रणनीतिक कदमों से राजनीत गरमाई गई है। जैसे-जैसे पार्टियां अपने वादों और योजनाओं का खुलासा करती हैं, महिलाओं के समर्थन पर ध्यान केंद्रित करना आगामी चुनावों में उनकी अहम भूमिका को दिखाता है।












Click it and Unblock the Notifications