Net Worth: जानिए सादगी पसंद चंपई सोरेन हैं कितनी संपत्ति के मालिक? क्यों कहलाते हैं झारखंड टाइगर?

Champai Soren Net Worth: झारखंड के नए मुख्यमंत्री अब चंपई सोरेन हैं, राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Champai Soren

मुख्यमंत्री की शपथ लने से पहले चंपई सोरेन शिबू सोरेन का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। वो शिबू सोरेन को अपना आदर्श मानते हैं, आपको बता दें कि शिबू सोरेन को जेएमएम के लोग 'दिशोम गुरू' बुलाते हैं।

मालूम हो कि हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद में जेएमएम के विधायकों ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना था। चंपई सोरेन को लोग 'झारखंड का टाइगर' कहते हैं और खुद हेमंत सोरेन उनके पैर को छूते हैं। चलिए जानते हैं उनकी नेटवर्थ कितनी है?

गौरतलब है कि चंपई सोरेन की छवि एक सादगी पसंद जुझारू नेता की रही है। वो हेमंत कैबिनेट में अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण के कैबिनेट मंत्री थे। साल 2019 तक उनकी कुल संपत्ति 2,28,22,491 रुपये थी, तो वहीं उनके ऊपर 76,50,059 रुपये का कर्जा है।

क्यों कहते हैं इन्हें झारखंड टाइगर?

अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर जब आंदोलन चल रहा था तब शिबू सोरेन के साथ इन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन में भाग लिया था। इसी कारण इन्हें 'झारखंड टाइगर' कहा जाता है।

कहां के रहने वाले हैं चंपई?

आपको बता दें कि किसान पुत्र चंपई सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले स्थित जिलिंगगोड़ा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 1974 में जमशेदपुर के आर के एम हाई स्कूल से मैट्रिक की पढ़ाई की थी। चंपई सोरेन को शिबू सोरेन के परिवार के काफी करीबी कहे जाते हैं, जब-जब इस परिवार पर संकट आया तब-तब इन्होंने आगे बढ़कर उनका साथ दिया।

चंपई सोरेन स पहली बार साल 1991 में वो विधायक बने थे लेकिन तब उनकी जीत निर्दलीय थी और इसके बाद जेएमएम में शामिल हो गए थे। वो हेमंत सोरेन के पहले कार्यकाल में भी कैबिनेट मंत्री थे। उनके सरनेम की वजह से उन्हें लोग सोरेन परिवार का सदस्य मानते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। वो उनके परिवार के करीबी जरूर हैं लेकिन उनका कोई रिश्ता उनसे नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+