Jharkhand Cabinet Expansion: पांच को झारखंड मंत्रिमंडल विस्तार से पहले जान लीजिए कौन-कौन MLA बन सकता मंत्री?
Jharkhand New Ministers: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 5 दिसम्बर 2024 को होगा। संभावित मंत्रियों के नाम भी चर्चा में हैं। हालांकि अभी तक झारखंड के नए मंत्रियों को लेकर कोई अधिकृत सूची जारी नहीं हुई है।
झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं। कुल विधायकों के 15 फीसदी के नियम के हिसाब से सीएम समेत 12 विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि झारखंड मंत्रिमंडल में 12 से में मुख्यमंत्री सहित JMM को सात सीट, कांग्रेस को चार और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को एक सीट मिल सकती है।

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद पाने के लिए नेता रायपुर से दिल्ली के बीच भागदौड़ कर रहे हैं। नई दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश कुमार और प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने राहुल गांधी से मुलाकात की है। दावा किया जा रहा है कांग्रेस कोटे से बनने वाले मंत्रियों के नाम पर राहुल गांधी ने सहमति दे दी है।
झारखंड कांग्रेस कोटे से हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद बन सकने वाले विधायकोंकी रेस में सबसे आगे रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, कुमार जयमंगल, प्रदीप यादव, श्वेता सिंह, नमन विक्सल कोंगाडी और शिल्पी नेहा तिर्की का नाम है। इनमें से कोई चार विधायक मंत्री बन सकेंगे।
चर्चा है कि 9 दिसंबर को विधानसभा के विशेष सत्र की शुरुआत के पहले मंत्रिमंडल विस्तार का काम पूरा कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में JMM 56 सीटों पर जीत की है। झारखंड में INDIA ब्लॉक की सरकार बनी है।
झारखंड मंत्रिमंडल विस्तार पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, "निश्चित रूप से जब कोई बड़ा फैसला लिया जाता है, तो उस पर चर्चा होती है और हमारे केंद्रीय नेतृत्व से सुझाव लिए जाते हैं। लगभग सभी काम पूरे हो चुके हैं, हमने राज्यपाल से समय मांगा है और 5 दिसंबर को पूरा मंत्रिमंडल शपथ लेगा। नेतृत्व जो भी फैसला लेगा, वह सभी को स्वीकार्य होगा..."












Click it and Unblock the Notifications