Jharkhand Exit Poll 2024: झारखंड के लिए सी-वोटर एग्जिट पोल के आंकड़े चौंकाने वाले, 20 सीटों पर होगा खेला
C-Voter Exit Poll Jharkhand Result 2024: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को खत्म हो गए। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। दूसरे चरण की 38 सीटों पर वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं।
आजतक के सी वोटर (C-Voter) एग्जिट पोल में भाजपा नीत वाली एनडीए को बढ़त मिलते दिख रही है। लेकिन 20 सीटों पर कांटे की टक्कर है। सी वोटर के सर्वे के मुताबिक ये 20 सीटें ही झारखंड में किसकी सरकार बनेगी? ये तय करेंगे। सी वोटर सर्वे ने इसमें कड़े मुकाबले वाली 20 सीटों को शामिल नहीं किया है।

सी वोटर एग्जिट पोल ने झारखंड की 81 में से 20 सीटों को छोड़कर यानी 61 सीटों के एग्जिट पोल के आंकड़े दिए हैं। इन 61 सीटों में से एनडीए को 34 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं इंडिया गठबंधन को 26 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में सिर्फ एक सीट जा सकती है। वोट शेयर में NDA को 41.8 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं इंडिया ब्लॉक को 39 फीसदी वोट मिलते दिख रहा है। बाकी वोट अन्य को मिलते दिख रहा है।
C-Voter Exit Poll Result 2024: सी वोटर एग्जिट पोल के आंकड़े?
- NDA (भाजपा+आजसू): 34 सीटें
- INDIA ब्लॉक (जेएमएम+कांग्रेस) को 26 सीटें
- अन्य: 1 सीटें
- 20 सीटों पर कांटे की टक्कर है, यहां का एग्जिट पोल का आंकड़ा नहीं दिया गया है।
C-Voter Exit Poll: झारखंड के किल इलाके में किस पार्टी को बहुमत?
- छोटा नागपुर में NDA को 42.1 फीसदी वोट मिले हैं। इंडिया गठबंधन को 39.8 फीसदी वोट मिले हैं। अन्य को 18 फीसदी वोट मिले हैं। छोटा नागपुर में एनडीए को 14 सीट, इंडिया गठबंधन को 10 सीट और अन्य को 0 सीटें मिलती दिख रही है।
- कोल्हन में एनडीए को 40.7 फीसदी वोट मिले हैं। कोल्हन में एनडीए को 2 सीट, इंडिया गठबंधन को 5 सीट और अन्य को 0 सीटें मिलती दिख रही है।
- कोलांचल में एनडीए को 37.5 फीसदी वोट मिले हैं। कोलांचल में एनडीए को 5 सीट, इंडिया गठबंधन को 3 सीट और अन्य को 1 सीटें मिलती दिख रही है।
- संथाल में एनडीए को 6 सीटों का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 10 और अन्य को 1 से 2 सीटें मिलती दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications