चंपई सोरेन के निर्णय का झारखंड बीजेपी ने किया स्वागत, प्रदुल शाहदेव बोले- कोल्हान में मिलेगा विशेष बल

झारखंड बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के निर्णय का स्वागत किया है। प्रदेश प्रवक्ता प्रदुल शाहदेव ने पूर्व सीएम के बीजेपी में आन से झारखंड में पार्टी को विशेष बल मिलेगा। प्रदुल ने दावा किया किया झामुमो में बड़े नेताओं को सम्मान ना किया गया तो पार्टी के हालात बद से बदतर हो जाएंगे। उन्होंने चंपई के साथ पार्टी में हुए व्यवहार का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरीके से झामुमो के लिए एक समर्पित नेता (चंपई सोरेन) को मुख्यमंत्री रहते झामुमो में अपमानित किया गया, बेहद चिंताजनक था।

झारखंड बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रदुल शाहदेव कहा कि चंपई सोरेन के आने से भारतीय जनता पार्टी कोल्हान क्षेत्र में विशेष रूप से मजबूत होगी और यह झारखंड मुक्ति मोर्चा के ताबूत पर अंतिम कील साबित होगा।सोरेन परिवार के बाहर किसी दूसरे आदिवासी नेता की झारखंड मुक्ति मोर्चा में कद्र ही नहीं होती।

Jharkhand BJP chief Pradul Shahdev

वहीं जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा की चंपई सोरेन ने आज तक झारखंड मुक्ति मोर्चा की राजनीति की है और शिबू सोरेन की राजनीति की है तो बीजेपी में जाने से उनका क्या हश्र होगा वह आने वाले समय में पता चलेगा । जितने भी नेताओं ने पार्टी बदली है सभी की राजनीति खत्म हो गई है।

दूसरी ओर कांग्रेस ने चंपई सोरेन के इस निर्णय को उनकी राजनीतिक को खत्म करने वाला बताया। कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा की चंपई सोरेन अपने राजनीतिक संघर्ष पर विराम लगा रहे हैं। कोई भी शाखा अगर डाल से टूटती है तो बिखर जाती है और इसके कई उदाहरण पहले भी देखे गए हैं । बीजेपी अपने स्वार्थ के लिए चंपई सोरेन को अभी इज्ज़त दे रही है लेकिन विधानसभा चुनाव में हारने के बाद चंपई सोरेन का नाम बीजेपी की लिस्ट में भी नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+