Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झारखंड चुनाव: भाजपा-आजसू, JDU और LJP के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल, कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?

Jharkhand Assembly election 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों को लेकर एनडीए (NDA) में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल हो गया है। एनडीए गठबंधन में झारखंड की सभी 81 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP), ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU), जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

रांची में भाजपा और उसके सहयोगी आजसू पार्टी की ओर ये घोषणा की गई है। झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सीट बंटवारे पर आम सहमति बन गई है। और जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।'' एनडीए गठबंधन में आजसू को 10 सीटें दी गई हैं। जेडीयू को 2 सीटें दी गई हैं और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास गुट) को एक सीट दी गई है। बाकी बची सभी 68 सीटों पर भाजपा अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Jharkhand Assembly election 2024

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: झारखंड की 43 सीटों पर आज से नामांकन शुरू, जानें उम्मीदवार किन-किन बातों का रखें ध्यान

जानिए आजसू, JDU और LJP किन-किन सीटों पर लड़ेगी चुनाव?

  • आजसू पार्टी झारखंड के 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह सीट सिल्ली, रामगढ़,गोमिया, ईचागढ़,मांडू,जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़,लोहरदगा,और मनोहरपुर सीट है।
  • वहीं गठबंधन के तहत नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को 2 सीटें दी गई हैं। ये सीटें जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट है और तमाड़ विधानसभा सीट है।
  • वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास गुट) एक सीट चतरा विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार तय करेगी।
  • भाजपा 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: क्या टूट जाएगा पुराना रिकॉर्ड या बनी रहेगी परंपरा, आजतक नहीं बनी लगातार दूसरी बार किसी की सरकार

Jharkhand Election 2024 Date: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल

राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख

  • फेज-1: 18.10.2024 (शुक्रवार)
  • फेज-2: 22.10.2024 (मंगलवार)

नामांकन करने की अंतिम तारीख

  • फेज-1: 25.10.2024 ((शुक्रवार)
  • फेज-2: 29.10.2024 (मंगलवार)

नामांकन की जांच की तारीख

  • फेज-1: 28.10.2024 (सोमवार)
  • फेज-2: 30.10.2024 (बुधवार)

उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख

  • फेज-1: 30.10.2024 (बुधवार)
  • फेज-2: 01.11.2024 (शुक्रवार)

मतदान (वोटिंग) तारीख

  • फेज-1: 13.11. 2024 (बुधवार) -(43 सीटों पर वोटिंग)
  • फेज-2: 20.11.2024 (बुधवार) - (38 सीटों पर वोटिंग)

परिणाम, नतीजे कब आएंगे?
23.11.2024 (शनिवार)

मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल कब तक है?
5 जनवरी 2025

झारखंड फेज-1: किन 43 सीटों पर होगी वोटिंग

झारखंड के पहले चरण में 13 नवंबर को 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जो इस प्रकार हैं...

  • कोडरमा
  • बरकट्ठा
  • बरही
  • बड़कागांव
  • हजारीबाग
  • सिमरिया
  • चतरा
  • बहरागोड़ा
  • घाटशिला
  • पोटका
  • जुगसलाई
  • जमशेदपुर पूर्वी
  • जमशेदपुर पश्चिमी
  • ईचागढ़
  • सरायकेला
  • चाईबासा
  • मझगांव
  • जगन्नाथपुर
  • मनोहरपुर
  • चक्रधरपुर
  • खरसावां
  • तमाड़
  • तोरपा
  • खूंटी
  • रांची
  • हटिया
  • कांके
  • मांडर
  • सिसई
  • गुमला
  • बिशुनपुर
  • सिमडेगा
  • कोलेबिरा
  • लोहरदगा
  • मनिका
  • लातेहार
  • पांकी
  • डालटनगंज
  • विश्रामपुर
  • छतरपुर
  • गढ़वा
  • भवनाथपुर

झारखंड फेज-2: किन 38 सीटों पर होगी वोटिंग

झारखंड के दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जो इस प्रकार हैं...

  • राजमहल
  • बोरियो
  • बरहेट
  • लिट्टीपाड़ा
  • पाकुड़
  • महेशपुर
  • शिकारीपाड़ा
  • नाला
  • जामताड़ा
  • दुमका
  • जामा
  • जरमुंडी
  • मधुपुर
  • सारठ
  • देवघर
  • पोड़ैयाहाट
  • गोड्डा
  • महगामा
  • रामगढ़
  • मांडू
  • धनवार
  • बगोदर
  • जमुआ
  • गांडेय
  • गिरिडीह
  • डुमरी
  • गोमिया
  • बेरमो
  • बोकारो
  • चंदनकियारी
  • सिंदरी
  • निरसा
  • धनबाद
  • झरिया
  • टुंडी
  • बाघमारा
  • सिल्ली
  • खिजरी
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+