Jharkhand Election 2024: झारखंड की 43 सीटों पर आज से नामांकन शुरू, जानें उम्मीदवार किन-किन बातों का रखें ध्यान
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार (18 अक्टूबर) आज से शुरू हो गई है। इन सभी 43 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होना है। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने कहा, "उम्मीदवार 25 अक्टूबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।" 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand chunav 2024: झारखंड चुनाव के पहले चरण में 100 साल से ऊपर कितने वोटर? संख्या देख हो जाएंगे हैरान
झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने कहा, "13 नवंबर को मतदान वाले 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। उम्मीदवार छुट्टियों को छोड़कर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच नामांकन दाखिल कर सकते हैं।"
Jharkhand Chunav 2024 Nomination: नामांकन करने के लिए उम्मीदवार किन-किन बातों का ध्यान रखें?
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि अवकाश के दिन नामांकन नहीं होगा। अधिकारी ने कहा है कि सभी उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। इस दौरान नामांकन स्थल के 100 मीटर की परिधि के भीतर सिर्फ तीन गाड़ियों के प्रवेश करने की ही इजाजत है।
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने यह भी कहा है कि उम्मीदवार अपने साथ सिर्फ चार लोग नामांकन कक्ष में जा सकेंगे।
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने यह भी कहा है कि प्रत्याशी के नामांकन के लिए 10 लोगों का प्रपोजल अनिवार्य होगा।
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने बताया है कि हर सामान्य प्रत्याशी को 10 हजार रुपये बतौर जमानत राशि जमा करानी होगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए जमानत राशि पांच हजार रुपये होगी।
- प्रत्याशी को शपथ पत्र के रूप में फॉर्म 26 भरना होगा।
- आपराधिक मामलों से जुड़ी जानकारी तीन अखबारों में प्रकाशित करवानी होगी। इसके साथ ही इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी जारी करना होगा।
- खर्चा का ब्योरा रखने के लिए अलग से बैंक खाता खुलवाना होगा।
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: क्या टूट जाएगा पुराना रिकॉर्ड या बनी रहेगी परंपरा, आजतक नहीं बनी लगातार दूसरी बार किसी की सरकार
Jharkhand Phase one polling details: झारखंड पहले चरण का मतदान विवरण
झारखंड विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। इस प्रक्रिया में कुल 2.60 लाख मतदाता भाग लेंगे, जिनमें 11.84 लाख पहली बार मतदान करने वाले मतदाता शामिल हैं। प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में कोडरमा, जमशेदपुर पूर्व, रांची और गढ़वा शामिल हैं। इस चरण में अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हैं।
Jharkhand Election 2024 Date: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल
🔴 राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख
- फेज-1: 18.10.2024 (शुक्रवार)
- फेज-2: 22.10.2024 (मंगलवार)
🔴 नामांकन करने की अंतिम तारीख
- फेज-1: 25.10.2024 ((शुक्रवार)
- फेज-2: 29.10.2024 (मंगलवार)
🔴 नामांकन की जांच की तारीख
- फेज-1: 28.10.2024 (सोमवार)
- फेज-2: 30.10.2024 (बुधवार)
🔴 उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख
- फेज-1: 30.10.2024 (बुधवार)
- फेज-2: 01.11.2024 (शुक्रवार)
🔴 मतदान (वोटिंग) तारीख
- फेज-1: 13.11. 2024 (बुधवार) -(43 सीटों पर वोटिंग)
- फेज-2: 20.11.2024 (बुधवार) - (38 सीटों पर वोटिंग)
🔴 परिणाम, नतीजे कब आएंगे?
- 23.11.2024 (शनिवार)
🔴मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल कब तक है?
- 5 जनवरी 2025
🔴 झारखंड फेज-1: किन 43 सीटों पर होगी वोटिंग
झारखंड के पहले चरण में 13 नवंबर को 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जो इस प्रकार हैं...
- कोडरमा
- बरकट्ठा
- बरही
- बड़कागांव
- हजारीबाग
- सिमरिया
- चतरा
- बहरागोड़ा
- घाटशिला
- पोटका
- जुगसलाई
- जमशेदपुर पूर्वी
- जमशेदपुर पश्चिमी
- ईचागढ़
- सरायकेला
- चाईबासा
- मझगांव
- जगन्नाथपुर
- मनोहरपुर
- चक्रधरपुर
- खरसावां
- तमाड़
- तोरपा
- खूंटी
- रांची
- हटिया
- कांके
- मांडर
- सिसई
- गुमला
- बिशुनपुर
- सिमडेगा
- कोलेबिरा
- लोहरदगा
- मनिका
- लातेहार
- पांकी
- डालटनगंज
- विश्रामपुर
- छतरपुर
- गढ़वा
- भवनाथपुर
🔴 झारखंड फेज-2: किन 38 सीटों पर होगी वोटिंग
झारखंड के दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जो इस प्रकार हैं...
- राजमहल
- बोरियो
- बरहेट
- लिट्टीपाड़ा
- पाकुड़
- महेशपुर
- शिकारीपाड़ा
- नाला
- जामताड़ा
- दुमका
- जामा
- जरमुंडी
- मधुपुर
- सारठ
- देवघर
- पोड़ैयाहाट
- गोड्डा
- महगामा
- रामगढ़
- मांडू
- धनवार
- बगोदर
- जमुआ
- गांडेय
- गिरिडीह
- डुमरी
- गोमिया
- बेरमो
- बोकारो
- चंदनकियारी
- सिंदरी
- निरसा
- धनबाद
- झरिया
- टुंडी
- बाघमारा
- सिल्ली
- खिजरी
-
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications