झारखंड चुनाव: क्या टूट जाएगा पुराना रिकॉर्ड या बनी रहेगी परंपरा, आजतक नहीं बनी लगातार दूसरी बार किसी की सरकार
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए इस बार दो चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। वहीं चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
झारखंड में इस बार एनडीए और इंडिया गठबंधन में कांटे की टक्कर है। इंडिया गठबंधन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी इस बार हेमंत की सत्ता को चुनौती देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में इस बार ये देखना होगा कि झारखंड में पुराना रिकॉर्ड बना रहेगा या फिर नई सरकार सत्ता में आएगी। असल में झारखंड में अब तक हुए विधानसभा चुनाव में लगातार किसी पार्टी की सरकार नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand chunav 2024: BJP जल्द जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किनका नाम रेस में?
सिर्फ रघुवर दास ही लगातार 5 साल रहे सीएम
झारखंड में अब तक सिर्फ रघुवर दास के नेतृत्व में बनी सरकार ने अपना संपूर्ण कार्यकाल पूरा किया है। इसके अलावा हर सरकार में कुछ ना कुछ अड़चने तो जरूर आई है। 2014 में रघुवर दास सीएम बने थे और वह पांच साल तक सीएम बने। उसके बाद 2019 में भाजपा हार गई और मंत सोरेन सत्ता में आए। लेकिन 31 जनवरी 2024 को गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन को भी इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद पांच महीनों के लिए चम्पाई सोरेन सत्ता में आए लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन फिर से सत्ता में आ गए।
झारखंड में कोई भी राजनीतिक पार्टी जीतकर सत्ता में नहीं आई दोबार
बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य अस्तित्व में आया था। इसके बाद से राज्य में चार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। झारखंड के विधानसभा चुनाव का इतिहास रहा है कोई भी राजनीतिक पार्टी जीतकर सत्ता में दोबारा नहीं आ पाई है। सिर्फ पार्टी ही नहीं, कोई गठबंधन वाली सरकार भी लगातार दो चुनाव जीतकर सरकार नहीं बना पाई है।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: इंडिया एलायंस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय! JMM की पहली लिस्ट भी हुई फाइनल
झारखंड की राजनीतिक परिदृश्य का ये एक अनूठा पैटर्न है, जहां किसी भी एक राजनीतिक पार्टी या गठबंधन के लिए सत्ता में निरंतरता बनाए रखना मुश्किल रहा है। 15 नवंबर 2000 को बिहार के विभाजन के बाद एक अलग राज्य के रूप में अपनी स्थापना के बाद से, झारखंड ने चार विधानसभा चुनाव देखे हैं। इन चुनावी मुकाबलों में कोई भी एक पार्टी लगातार जीत हासिल करने में कामयाब नहीं रही है।
शिबू सोरेन से लेकर बाबूलाल मरांडी तक नहीं पूरा कर पाए थे अपना कार्यकाल
बाबूलाल मरांडी ने 15 नवंबर 2000 को झारखंड के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद 18 मार्च 2000 से 2 मार्च 2005 तक अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री का पद संभाला। 2005 के विधानसभा चुनाव में किसी भी एक पार्टी या गठबंधन को बहुमत नहीं मिला था। किसी दल या गठबंधन को बहुत नहीं मिलने पर विधानसभा चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख शिबू सोरेन को राज्य का नया सीएम बनाया गया था। लेकिन उनका कार्यकाल सिर्फ 10 दिनों का रहा। शिबू सोरेन 2 मार्च 2005 से 12 मार्च 2005 तक ही सीएम रहे थे।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: हेमंत सोरेन के लिए 'संजीवनी' साबित होंगी कल्पना, इस तरह JMM की बनीं स्टार कैंपेनर
झारखंड विधानसभा चुनाव इतिहास: लिस्ट में देखें, कौन कब तक रहा मुख्यमंत्री?
- बाबूलाल मरांडी: 15 नवंबर 2000 से 17 मार्च 2003 (मुख्यमंत्री कार्यकाल)
- अर्जुन मुंडा: 18 मार्च 2000 से 2 मार्च 2005 (मुख्यमंत्री कार्यकाल)
- शिबू सोरेन: 2 मार्च 2005 से 12 मार्च 2005 (मुख्यमंत्री कार्यकाल)
- अर्जुन मुंडा: 12 मार्च 2005 से 19 सितंबर 2006 (मुख्यमंत्री कार्यकाल)
- मधु कोड़ा: 19 सितंबर 2006 से 27 अगस्त 2008 (मुख्यमंत्री कार्यकाल)
- शिबू सोरेन: 27 अगस्त 2008 से 18 जनवरी 2009 (मुख्यमंत्री कार्यकाल)
- शिबू सोरेन: 30 दिसंबर 2009 से 1 जून 2010 (मुख्यमंत्री कार्यकाल)
- अर्जुन मुंडा: 11 सितंबर 2011 से 18 जनवरी 2013 (मुख्यमंत्री कार्यकाल)
- हेमंत सोरेन: 13 जुलाई 2012 से 28 दिसंबर 2014 (मुख्यमंत्री कार्यकाल)
- रघुवर दास: 28 दिसंबर 2014 से 23 दिसंबर 2019 (मुख्यमंत्री कार्यकाल)
- हेमंत सोरेन: 29 दिसंबर 2019 से 31 जनवरी 2024 (मुख्यमंत्री कार्यकाल)
- चंपाई सोरेन: 2 फरवरी 2024 से 3 जुलाई 2024 (मुख्यमंत्री कार्यकाल)
- हेमंत सोरेन: 4 जुलाई 2024 से अब तक (मुख्यमंत्री कार्यकाल)
Jharkhand Election 2024 Date: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल
राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख
- फेज-1: 18.10.2024 (शुक्रवार)
- फेज-2: 22.10.2024 (मंगलवार)
नामांकन करने की अंतिम तारीख
- फेज-1: 25.10.2024 ((शुक्रवार)
- फेज-2: 29.10.2024 (मंगलवार)
नामांकन की जांच की तारीख
- फेज-1: 28.10.2024 (सोमवार)
- फेज-2: 30.10.2024 (बुधवार)
उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख
- फेज-1: 30.10.2024 (बुधवार)
- फेज-2: 01.11.2024 (शुक्रवार)
मतदान (वोटिंग) तारीख
- फेज-1: 13.11. 2024 (बुधवार) -(43 सीटों पर वोटिंग)
- फेज-2: 20.11.2024 (बुधवार) - (38 सीटों पर वोटिंग)
परिणाम, नतीजे कब आएंगे?
- 23.11.2024 (शनिवार)
मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल कब तक है?
- 5 जनवरी 2025
झारखंड फेज-1: किन 43 सीटों पर होगी वोटिंग
झारखंड के पहले चरण में 13 नवंबर को 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जो इस प्रकार हैं...
- कोडरमा
- बरकट्ठा
- बरही
- बड़कागांव
- हजारीबाग
- सिमरिया
- चतरा
- बहरागोड़ा
- घाटशिला
- पोटका
- जुगसलाई
- जमशेदपुर पूर्वी
- जमशेदपुर पश्चिमी
- ईचागढ़
- सरायकेला
- चाईबासा
- मझगांव
- जगन्नाथपुर
- मनोहरपुर
- चक्रधरपुर
- खरसावां
- तमाड़
- तोरपा
- खूंटी
- रांची
- हटिया
- कांके
- मांडर
- सिसई
- गुमला
- बिशुनपुर
- सिमडेगा
- कोलेबिरा
- लोहरदगा
- मनिका
- लातेहार
- पांकी
- डालटनगंज
- विश्रामपुर
- छतरपुर
- गढ़वा
- भवनाथपुर
झारखंड फेज-2: किन 38 सीटों पर होगी वोटिंग
झारखंड के दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जो इस प्रकार हैं...
- राजमहल
- बोरियो
- बरहेट
- लिट्टीपाड़ा
- पाकुड़
- महेशपुर
- शिकारीपाड़ा
- नाला
- जामताड़ा
- दुमका
- जामा
- जरमुंडी
- मधुपुर
- सारठ
- देवघर
- पोड़ैयाहाट
- गोड्डा
- महगामा
- रामगढ़
- मांडू
- धनवार
- बगोदर
- जमुआ
- गांडेय
- गिरिडीह
- डुमरी
- गोमिया
- बेरमो
- बोकारो
- चंदनकियारी
- सिंदरी
- निरसा
- धनबाद
- झरिया
- टुंडी
- बाघमारा
- सिल्ली
- खिजरी












Click it and Unblock the Notifications